सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

CAA को लेकर कांग्रेस नेता तारिक अनवर बोले- ‘इसे लाने का मकसद यही है कि…’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

CAA को लेकर कांग्रेस नेता तारिक अनवर बोले- ‘इसे लाने का मकसद यही है कि…’

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि सीएए को अभी लाने के मकसद लोकसभा चुनाव से पहले लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटकाना है.

नागरिकता संशोधन अधिनियम की नोटिफिकेशन जारी होने के बाद देश में सियासी हलचल तेज हो गई है. सीएए पर तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. जहां पक्ष इसको लेकर अपनी सरकार की तारीफ के कसीदे पढ़ रहा है. वहीं विपक्ष इसकी अधिसूचना जारी करने की टाइमिंग पर सवाल उठा रहा है. इस बीच कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद तारिक अनवर की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इसे मुद्दों से भटकाने वाला बताया है.

Advertisement

सीएए को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता तारिक अनवर ने कहा, “ये हम सभी लोग जान रहे हैं कि ये जो समय है, दो चार दिन में लोकसभा चुनाव की घोषणा होगी और उसकी तारीखें तय होंगी. इस बीच में ये (सीएए) लाने का मकसद यही है कि देश के लोगों को कैसे असली मुद्दों से भटकाया जाए.”

उन्होंने कहा, अभी जो देश में सबसे बड़ा मुद्दा है वो है इलेक्टोरल बॉन्ड का और उसके द्वारा जो बीजेपी ने भ्रष्टाचार किया है वो सामने आ रहा है. ये (इलेक्टोरल बॉन्ड) आज देश का सबसे बड़ा मुद्दा बना है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *