सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अरुणाचल में आई बाढ़, चीन से सटी सीमा पर बना रणनीतिक पुल बहा

2 मिनट पढ़ें
अरुणाचल में आई बाढ़, चीन से सटी सीमा पर बना रणनीतिक पुल बहा

अरुणाचल में आई बाढ़, चीन से सटी सीमा पर बना रणनीतिक पुल बहा

Advertisement

 

अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में रणनीतिक रूप से दो अहम स्थानों को जोड़ने वाला एक पुल बाढ़ में बह गया। सीमा सड़क संगठन के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत-चीन सीमा के नजदीक कोरोरू गांव के पास ओयोंग नदी पर बना पुल जिला मुख्यालय कोलोरिंग को दामिन से जोड़ता है। बीआरओ की परियोजना अरुणांक के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर अनिरुद्ध एस कंवर ने कहा कि ली से करीब एक किलोमीटर दूर कोलोरियांग-हुरी रोड पर बना पुल अचानक आई बाढ़ में बह गया।

सड़क मार्ग की जल्द बहाली के लिए हर संभव मदद का आश्वासन

उन्होंने कहा, “अरुणांक परियोजना के तहत 756 बीआरटीएफ की 119 सड़क निर्माण कंपनी द्वारा इसे बहाल करने के लिए सभी आवश्यक मानवशक्ति और मशीन को प्राथमिकता पर कार्य करने के लिए बुलाया गया है। 119 आरसीसी के कमांडिंग अधिकारी रोशन और प्लाटून कमांडर मेजर मोहित कुमार साइट पर काम कर रहे हैं।” कुरुंग कुमे के अतिरिक्त उपायुक्त ओशन गाओ के मुताबिक, उन्होंने सड़क मार्ग की जल्द बहाली के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Advertisement

मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न

बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और भूस्खलन हुआ। इससे कई इलाकों का संपर्क टूट गया और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। पिछले दिनों अधिकारियों ने बताया था कि भूस्खलनों में दो और लोगों की मौत हो गई, जबकि लापाता दो अन्य लोगों के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *