सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली में जगह जगह हुए जलभराव ने खोल दी भाजपा के सभी बड़े बड़े वादों की पोल : महेंद्र भास्कर

2 मिनट पढ़ें
महेंद्र भास्कर
Advertisement

दिल्ली में जगह जगह हुए जलभराव ने खोल दी भाजपा के सभी बड़े बड़े वादों की पोल : महेंद्र भास्कर

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली में हुई भारी मूसलाधार बारिश के चलते प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया , जिससे रिंग रोड, आईटीओ और धौला कुआं समेत कई मुख्य मार्गों पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया और प्रशासन के तमाम दावे धरे रह गए। इस विषय पर बात करते हुए करोल बाग कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेंद्र भास्कर ने कहा कि बारिश ने दिल्ली सरकार के सभी बड़े बड़े दावों की पोल खोल कर रख दी। उन्होंने कहा कि बारिश में हुए जगह जगह जलभराव, जलभराव के कारण लगे लंबे लंबे जाम ने यह बात साबित कर दी कि जलभराव से बचने हेतु भाजपा के सभी वादे झूठे व खोखले थे। श्री भास्कर ने बताया कि महिपालपुर, धौला कुआं, एमबी रोड, रिंग रोड, आइटीओ और पूर्वी दिल्ली के कई इलाक़े शकरपुर, मंडावली, मयूर विहार, गांधी नगर और कृष्णा नगर में सड़कें पानी से भर गईं और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। उन्होंने बताया कि जलभराव के कारण दिल्ली का यातायात पूरी तरह से ठप हो गया, गाड़ियां पानी में फंस गईं, कई वाहन बंद हो गए और लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। श्री भास्कर ने बताया कि जलभराव की क्या हालत थी इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई जगह तो पेड़ भी गिर गए। उन्होंने बताया कि मदनपुर खादर के प्रियंका कैंप में ओवरफ्लो नाले की पुलिया से फिसलकर तेज बहाव में एक व्यक्ति बह गया जिस वजह से उसकी जान तक चली गई। श्री भास्कर ने बताया कि दिल्ली के अधिकतर इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अगर सही समय पर हवा हवाई, झूठे और खोखले वादे करने के बजाय सच में जमीनी स्तर पर काम किया होता तो आज दिल्ली इस तरह जलमग्न नहीं होती। श्री भास्कर ने कहा कि भाजपा दिल्ली में जलभराव की समस्या को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नाकामी के कारण पूरी दिल्ली की जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *