सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Solar Energy Delhi: हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचा रही है रेखा गुप्ता सरकार : दत्त शर्माGurudwara Kirtan: ग्रेटर कैलाश के गुरुद्वारे में भव्य कीर्तन समारोह, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिलDelhi Pollution: दिवाली के बाद प्रदूषण ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड, महेंद्र भास्कर ने सरकार पर उठाए सवालDelhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालत

मनोज तिवारी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के डेढ़ दर्जन कांवड़ शिविरों में पहुंचकर शिव भक्तों से लिया आशीर्वाद

2 मिनट पढ़ें
Advertisement
मनोज तिवारी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के डेढ़ दर्जन कांवड़ शिविरों में पहुंचकर शिव भक्तों से लिया आशीर्वाद
नई दिल्ली ( हर्ष भारद्वाज ) : उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने अपने संसदीय क्षेत्र में स्थापित लगभग डेढ़ दर्जन कांवड़ सेवा शिविरों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हजारों शिव भक्त कांवड़ियों से आशीर्वाद लिया और दिल्ली व देश की खुशहाली के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार, डॉ. यूके चौधरी ,दर्शन सिंह ठाकुर विनोद जायस सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कांवड़ शिविरों में मनोज तिवारी ने अपने भजनों से शिव भक्तों को भावविभोर किया और सेवा समितियों के सहयोग की सराहना की। जी टी रोड शाहदरा में शिव कांवड़ समिति के प्रधान दर्शन सिंह नेंतीम के साथ मनोज तिवारी का स्वागत किया वहीं ब्ज्न्पुरा में ठाकुर विनोद जायस नें श्री तिवारी का टीम के साथ स्वागत किया |
सांसद ने कहा कि सावन माह में शिव भक्त सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर जलाभिषेक करते हैं। उनकी तपस्या से न केवल उन्हें वरदान मिलता है, बल्कि उनकी सेवा करने वालों को भी उसका पुण्य प्राप्त होता है।उन्होंने कहा कि पूर्व की आम आदमी पार्टी सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए सनातन संस्कृति का अपमान किया और छठ जैसे महापर्व में बाधा डाली। लेकिन अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार, केंद्र सरकार और नगर निगम के साथ मिलकर करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों का सम्मान कर रही है। दिल्ली के सैकड़ों कांवड़ शिविरों में हो रही मनोरम व्यवस्था इसका जीता-जागता उदाहरण है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *