सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Miss India 2022 : देश को मिली नई ब्यूटी क्वीन, सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का खिताब

2 मिनट पढ़ें
Miss India 2022 : देश को मिली नई ब्यूटी क्वीन, सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का खिताब

Miss India 2022 : देश को मिली नई ब्यूटी क्वीन, सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का खिताब

Advertisement

 

आखिरकार जिस रात का सभी को बेसब्री से इंतजार था वह आ गई और हमें मिल गयी एक और ब्यूटी क्वीन। वीएलसीसी द्वारा आयोजित वहीं सेफोरा, मोज और रजनीगंधा पर्ल्स द्वारा सह-संचालित फेमिना मिस इंडिया 2022 के विजेताओं की घोषणा देर रात की गई और देश को वर्ष की अपनी नई ब्यूटी क्वीन्स मिलीं। कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का ख़िताब अपने नाम किया है।

फाइनल राउंड में सिनी ने 31 फाइनलिस्ट को हराकर ताज अपने नाम किया

3 जुलाई को मुंबई में आयोजित मिस इंडिया 2022 के फाइनल राउंड में सिनी ने 31 फाइनलिस्ट को हराकर ‘मिस इंडिया 2022’ का ताज अपने नाम किया। फाइनल में राजस्थान की रुबेल शेखावत फर्स्ट रनर-अप बनीं, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकेंड रनर-अप रहीं। मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में तीनों बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ब्यूटी विद ब्रेन के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में स्नातक की डिग्री है और अब वह एक प्रोफेशनल स्टडी में सीएफए कर रही है। वह भरतनाट्यम डांसर भी हैं। राजस्थान की रुबल शेखावत को फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर अप का ताज पहनाया गया।

Advertisement

सोशल मीडिया पर 66 हजार से अधिक फोलोवर्स

रूबल राजस्थान के शाही राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत का प्रतिनिधित्व करती है। उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को फेमिना मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया। शाम का एक और आकर्षण मेंटर नेहा धूपिया के प्रतिष्ठित फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतने के 20 साल पूरे होने का जश्न था! शाम की शुरुआत में, फेमिना मिस इंडिया 2022 के भव्य 30 राज्य विजेताओं को जूरी और दुनिया के सामने पेश किया गया था। सिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन उनके रील्स वायरल होते हैं। खूबसूरती और फैशन स्टाइल में

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *