सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, हिमाचल के कुल्लू में भीषण हादसा स्कूली बच्चों समेत 16 की मौत

2 मिनट पढ़ें
हिमाचल के कुल्लू में भीषण हादसा स्कूली बच्चों समेत 16 की मौत

हिमाचल के कुल्लू में भीषण हादसा स्कूली बच्चों समेत 16 की मौत

Advertisement

 

हिमाचल के कुल्लू में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। सैंज घाटी में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में कम से कम 6 स्कूली बच्चे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें कई की स्थिति बेहद नाजुक है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
फ़िलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि हादसे का कारण क्या है।

निजी बस चालक के कंट्रोल से बाहर होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी

कुल्लू में पिछले दो दिनों से बहुत अधिक बारिश हुई है। मौसम बेहद खराब है। आज सुबह करीब 8 बजे कुल्लू जिले में निओली-शंशेर रोड पर पर सैंज घाटी के जंगला इलाके में निजी बस चालक के कंट्रोल से बाहर होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस के परखच्चे उड़ गए।

Advertisement

एक दर्जन से अधिक लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया

दुर्घटनास्थल जिला हेडक्वॉर्टर से करीब 65 किलोमीटर दूर है। एक दर्जन से अधिक लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत और बचाव का काम शुरू किया। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया है। कुल्लू के एसपी गौरव चंद शर्मा ने कहा कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही इमर्जेंसी टीम को मौके पर भेजा गया। रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *