सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

अगर पाकिस्तान ने की जवाबी कार्रवाई तो… भारत के सभी एयर डिफेंस यूनिट्स एक्टिव, बनाया बड़ा प्लान

2 मिनट पढ़ें
एयर डिफेंस यूनिट्स एक्टिव

अगर पाकिस्तान ने की जवाबी कार्रवाई तो... भारत के सभी एयर डिफेंस यूनिट्स एक्टिव, बनाया बड़ा प्लान

Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने एक के बाद एक 9 एयरस्ट्राइक कर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है. ऐसे में इस स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की तरफ से भी संभावित जवाबी कार्रवाई हो सकती है. हालांकि भारत इसके लिए पहले से तैयार है. रक्षा अधिकारियों ने बताया कि सभी एयर डिफेंस यूनिट्स एक्टिवेट कर दिए गए हैं.

पाकिस्तानी एजेंसी ने भारी तबाही की बात मानी है और बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में एयर स्ट्राइक की बात भी स्वीकार की है. पाकिस्तानी मीडिया संस्थानों के मुताबिक भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में बहावलपुर की जामी मस्जिद सुभानअल्लाह पर भी एयरस्ट्राइक की गई है. ये मस्जिद जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वार्टर है. वहीं, पाकिस्तान के कोटली में हिजबुल मुजाहिदीन का ट्रेनिंग सेंटर है. मुजफ्फराबाद में लश्कर का ट्रेनिंग सेंटर है और हिजबुल मुजाहिदीन हेडक्वार्टर है. गौरतलब है कि ये आतंकी ठिकाने हाफिज सईद और मसूद अजहर के अड्डे हैं.

हालांकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का कहना है कि भारत ने पांच जगहों पर हमले किए हैं. उनका कहना है, “भारत द्वारा थोपे गए इस युद्ध का पाकिस्तान को जोरदार तरीके से जवाब देने का पूरा अधिकार है.”

एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिकी एनएसए से की बात

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई एयरस्ट्राइक को लेकर एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिकी एनएसए और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की. अजीत डोभाल ने उन्हें की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी. अमेरिका में भारतीय दूतावास की ओर से बताया गया कि अजीत डोभाल ने कहा कि भारत की कार्रवाई केंद्रित और सटीक रही है. वे नपे-तुले, जिम्मेदार और प्रकृति में गैर-उग्र थे. किसी भी पाकिस्तानी नागरिक, आर्थिक या सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया. केवल ज्ञात आतंकी शिविरों को ही निशाना बनाया गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *