सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Exclusive: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद देवेंद्र फडणवीस का पहला बयान, अगला सीएम कौन? बताया महायुति का प्लान

2 मिनट पढ़ें
महाराष्ट्र चुनाव

Exclusive: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद देवेंद्र फडणवीस का पहला बयान, अगला सीएम कौन? बताया महायुति का प्लान

Advertisement

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों और रुझानों के बीच एबीपी न्यूज़ से डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक्सक्लूसिव बात की है. इस बातचीत में डिप्टी सीएम ने महाराष्ट्र के फ्यूचर सीएम के नाम को लेकर चर्चा पर जवाब दिया है.

महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों पर उन्होंने कहा – हममें से किसी ने भी इसकी उम्मीद नहीं की थी. यह हमारी उम्मीदों से परे है. डेढ़ घंटे बाद हम तीनों पार्टियां बैठकर तय करेंगी कि आगे की रणनीति क्या होगी.

उन्होंने कहा कि हम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. पार्टी कार्यालय जाएंगे. इसके बाद मैं नागपुर जाऊंगा.महाराष्ट्र के अगले सीएम के नाम पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम का  फैसला तीनों पार्टियां मिलकर करेंगी.

महायुति की विधायक दल की बैठक कल होगी. 25 नवंबर को को BJP का विधायक दल का नेता चुना जाएगा और 26 नवंबर को सरकार बनाई जाएगी. BJP के ऑब्जर्वर कल मुंबई आएंगे.

Advertisement

महाराष्ट्र विधानसभा के शुरुआती रुझानों में बीजेपी नीत महायुति ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया. ताजा रुझानों में समाचार लिखे जाने तक बीजेपी नीत महायुति 217, कांग्रेस नीत एमवीए 58 और अन्य 13 सीटों पर आगे थे.

सहयोगी वेबसाइट एबीपी माझा के अनुसार मुंबई की 36 में से 22 सीटों पर महायुति, 10 पर एमवीए और 1 पर अन्य आगे है. वहीं पश्चिमी महाराष्ट्र की 58 में से 42 सीटों के रुझान आ चुके हैं. जिसमें से 34 पर महायुति, 4 पर एमवीए और 4 पर अन्य आगे हैं. इसके अलावा उत्तरी महाराष्टर में 47 में 36 सीट पर महायुति, 6 पर एमवीए और पांच पर अन्य आगे हैं.

ठाणे कोकण क्षेत्र की 39 सीटों में से 33 पर महायुति, 4 एमवीए, 2 पर अन्य , मराठवाड़ा की 46 में से 34 पर महायुति, 11 पर एमवीए और 1 पर अन्य आगे है. दूसरी ओर विदर्भ की 62 में से 47 पर महायुति, 14 पर एमवीए और 1 पर अन्य आगे है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *