सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Clean Delhi Campaign दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान से बदलेगी राजधानी के सफाई सिस्टम की तस्वीर : संदीप कपूर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Clean Delhi Campaign दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान से बदलेगी राजधानी के सफाई सिस्टम की तस्वीर : संदीप कपूर

नई दिल्ली, (रविंद्र कुमार)।:राजधानी दिल्ली को स्वच्छ एवं कूड़ा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा शुरू किए गए ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी-स्वच्छता अभियान 2026’ का दिल्ली नगर निगम डेम्स कमेटी के चेयरमैन संदीप कपूर ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार और नगर निगम की ओर से शुरू किया गया यह अभियान तभी पूरी तरह सफल होगा, जब इसमें दिल्ली के नागरिक भी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। संदीप कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की है। 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के माध्यम से राजधानी के विभिन्न इलाकों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, कूड़े के उचित निस्तारण और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है। शहर को साफ रखने के लिए सरकारी एजेंसियों के साथ-साथ आरडब्ल्यूए, बाजार संगठन, सामाजिक संस्थाएं और आम नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। जब लोग कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालेंगे और गीले-सूखे कचरे को अलग रखने की आदत अपनाएंगे, तभी सफाई व्यवस्था में स्थायी सुधार संभव होगा। डेम्स कमेटी के चेयरमैन ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा वार्ड स्तर पर स्वच्छता प्रतियोगिता शुरू करने का निर्णय भी सकारात्मक कदम है।
इससे स्थानीय स्तर पर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा और पार्षदों, अधिकारियों तथा सफाई कर्मचारियों में बेहतर प्रदर्शन करने की भावना पैदा होगी। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों को प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था से स्थानीय स्तर पर स्वच्छता कार्यों को और गति मिलेगी। इससे उन क्षेत्रों को भी प्रेरणा मिलेगी जहां सफाई व्यवस्था में अभी सुधार की आवश्यकता है। वार्डों के प्रदर्शन का नियमित मूल्यांकन होने से सफाई व्यवस्था में जवाबदेही भी बढ़ेगी। संदीप कपूर ने कहा कि दिल्ली में कूड़े के बढ़ते दबाव और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी की समस्या का समाधान केवल अभियान चलाकर नहीं, बल्कि निरंतर निगरानी और प्रभावी कचरा प्रबंधन से किया जा सकता है। इसके लिए सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना भी जरूरी है। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम न समझें, बल्कि इसे अपने शहर को बेहतर बनाने की सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में लें। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार, नगर निगम और जनता के संयुक्त प्रयास से दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर राजधानी बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *