सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

IND vs ENG, 5th Test: तीसरे दिन 284 पर सिमटी इंग्लैंड, भारत के पास 257 रन की बढ़त

3 मिनट पढ़ें

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर पहली पारी के आधार पर कुल 257 रन की बढ़त बना ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में भारत ने तीन विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं। फ़िलहाल चेतेश्वर पुजारा 139 गेंदों में 50* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं और चौथे विकेट के लिए ऋषभ पंत (30*) के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है।

284 पर सिमटी इंग्लैंड Jonny Bairstow- India TV Hindi

इससे पहले मैच के तीसरे दिन 84/5 से शुरू करते हुए इंग्लैंड ने थोड़ा समय लिया, लेकिन बॉल जैसे-जैसे पुरानी होती गयी, बेयरस्टो और स्टोक्स अपने हाथ खोलते रहे। स्टोक्स पारी को रफ्तार देने के प्रयास में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर बुमराह के शानदार कैच की भेंट चढ़ गये, मगर बेयरस्टो इससे बिलकुल प्रभावित नहीं हुए और बिना समय गंवाए पारी का गियर बदला। दिन की शुरुआत में 47 रन पर 11 रन बनाकर खेल रहे बेयरस्टो ने 81 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। बेयरस्टो को बिलिंग्स का साथ मिला और दोनों के बीच 92 रन की अहम साझेदारी हुई। आखिर में मोहम्मद शमी ने बेयरस्टो को 106 रन पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। जिसके बाद इंग्लैंड के बाकी 3 विकेट भी सस्ते में निपट गए। इस तरह इंग्लैंड की पहली पारी 284 पर सिमट गई और भारत ने 132 रन की बढ़त हासिल की। भारत की ओर से सिराज ने चार, बुमराह ने तीन, शामी ने दो विकेट लिये जबकि ठाकुर को एक विकेट हासिल हुआ।

पुजारा और पंत ने पारी को संभाला ENG vs IND : भारत ने पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड पर कसा शिकंजा, ऐसा रहा तीसरे दिन का पूरा हाल

दूसरी पारी में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुभमन गिल (4) और हनुमा विहारी (11) एक बार फिर से नाकाम रहे और जल्दी ही पवेलियन लौट गए। विराट कोहली ने इसके बाद तेज तर्रार शॉट की और लय में नजर आए लेकिन स्टोक्स ने एक शानदार गेंद पर उन्हें 20 के स्कोर पर चलता किया। दिन का खेल समाप्त होने तक पुजारा 50 रन बनाकर और ऋषभ पंत 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद रहे। दोनों के बीच 50 रन की अहम साझेदारी हो चुकी है, जिसकी बदौलत भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर अपनी बढ़त को 257 कर लिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *