सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

JugJugg Jeeyo Box Office : 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई वरुण-कियारा की फिल्म

2 मिनट पढ़ें
JugJugg Jeeyo Box Office : 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई वरुण-कियारा की फिल्म

JugJugg Jeeyo Box Office : 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई वरुण-कियारा की फिल्म

Advertisement

 

वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। फिल्म की कमाई के आंकड़े खुद वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर शेयर करके फैंस को इस बारे में बताया है। वरुण धवन ने कियारा आडवाणी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिस पर नीचे 100 करोड़ लिखा है। फिल्म की जबरदस्त ओपनिंग मिली थी और इसने काफी कम वक्त में 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।

पोस्ट करते हुए वरुण धवन ने लिखा, ‘वर्ल्डवाइड 100 करोड़ हो गया

वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में अनिल कपूर और नीतू कपूर ने भी अन्य अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म के 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने की खुशी में पोस्ट करते हुए वरुण धवन ने लिखा, ‘वर्ल्डवाइड 100 करोड़ हो गया है। आप लोगों का शुक्रिया अदा कैसे करूं। सभी लोग जुग जुग जियो।’

Advertisement

फिल्म को IMDb पर 7.5 रेटिंग मिली

कमेंट सेक्शन में लोगों ने जमकर वरुण धवन और कियारा आडवाणी के काम की तारीफ की है। बता दें कि राज मेहता के निर्देशन में बनी ये फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को IMDb पर 7.5 रेटिंग मिली है और क्रिटिक्स से भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

फिल्म दर्शकों का दिल जीत पाने में कामयाब रही

थिएटर्स में फिल्म दर्शकों का दिल जीत पाने में कामयाब रही। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये 2 पीढ़ियों द्वारा शादी के बाद फेस किए गए कॉम्पलिकेशन्स के बारे में है। वरुण धवन शादी के बाद कियारा आडवाणी के साथ ठीक से रह नहीं पाते और तलाक के बारे में सोच लेते हैं। लेकिन उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि अपने पिता से इस बारे में कैसे बात करें। बाद में उन्हें पता चलता है कि उनके पिता भी इसी बारे में सोचते रहते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *