सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मछली मारने गए ग्रामीण को हाथियों ने मार डाला, नदी में मिला शव

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम करवां में बीती रात महान नदी किनारे मछली मार रहे पहाड़ी कोरवा ग्रामीण को जंगल में पहुंचे 32 हाथियों के दल ने घेरकर कुचल कर मार डाला। मृतक ग्रामीण के साथ मछली मार रहे दो अन्य ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई। मंगलवार सुबह सूचना पर वन विभाग के अधिकारी अमले के साथ मौके पर पहुंचे और नदी से ग्रामीण का शव बाहर निकाला। हाथियों का दल अलखडीहा के जंगल में डटा हुआ है। वन अमले ने आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है और जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है। तीन दिन पूर्व प्रतापपुर के जंगलों की ओर से राजपुर क्षेत्र के गोपालपुर के जंगल में पहुंचा 32 हाथियों का दल गोपालपुर के जंगल में विचरण कर रहा था। हाथियों की मौजूदगी से अनजान ग्राम कर्रा के गगोलीपारा निवासी विसना राम पिता भोगना कोरवा 50 वर्ष अपने दो साथियों के साथ करवां के ढोढीपारा के जंगल में महान नदी में मछली मारने बीती शाम गए थे। उन्होंने नदी में मछली मारने के लिए कांटा डाला था और नदी किनारे आग जलाकर आग ताप रहे थे।

रात करीब एक बजे 32 हाथियों का दल उनके पास पहुंच गया। हाथियों की आहट सुनकर दो ग्रामीण भाग निकले, लेकिन विसना कोरवा वहीं पर पेड़ों की आड़ में छिप गया। हाथियों का दल मौके पर पहुंच गया और हाथियों ने घेरकर विसना राम को पटक-पटककर मार डाला। हाथियों का दल काफी देर तक मौके पर डटा रहा। बाद में हाथी पास के अलखडीहा जंगल में चले गए। विसना कोरवा के साथ मछली मार रहे ग्रामीणों ने गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार सुबह राजपुर एसडीओ फारेस्ट रविशंकर श्रीवास्तव, रेंजर महाजन साहू के नेतृत्व में वनविभाग का अमला मौके पर पहुंचा। खोजबीन करने पर विसना कोरवा का शव महान नदी में फंसा हुआ मिला। शव को निकलवाकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। हाथियों द्वारा मारा गया ग्रामीण विसना कोरवा दीपावली मनाने के लिए अपने भतीजे पुरषोत्तम कोरवा के घर गया था। देर शाम दीपावली मनाने के बाद वह मछली मारने चला गया था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *