सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

नारायण मूर्ति ने दामाद ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पीएम चुने जाने पर कहा- हमें गर्व

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए ऋषि सुनक तैयार हैं। अपने दामाद की इस सफलता से इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”हमें उन पर गर्व है और हम उनकी सफलता की कामना करते हैं।” आपको बता दें कि ऋषि सुनक अक्सर अपने ससुराल वालों से मिलने के लिए बेंगलुरु आते रहते हैं।नारायण मूर्ति ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, ”ऋषि को बधाई। हमें उन पर गर्व है और हम उनकी सफलता की कामना करते हैं। हमें विश्वास है कि वह ब्रिटेन के लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।”एक फार्मासिस्ट मां और डॉक्टर पिता के बेटे सुनक की शिक्षा इंग्लैंड के सबसे प्रसिद्ध स्कूलों में से एक विनचेस्टर और फिर ऑक्सफोर्ड में हुई थी। उन्होंने गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक कंपनी में तीन साल काम किया और बाद में कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड से एमबीए किया, जहां उनकी मुलाकात इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई। उन्होंने 2009 में अक्षता से शादी की और दंपति की दो बेटियां कृष्णा और अनुष्का हैं। यूनाइटेड किंगडम के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री बनने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी ऋषि सुनक की सराहना की है। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “जय भारत… अब ब्रिटेन के पास मातृभूमि से प्रधानमंत्री के रूप में एक नया वायसराय है।” ऋषि सुनक ने आज लंदन के बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स III से मुलाकात की। किंग चार्ल्स III ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हुए देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सुनक हिंदू हैं और वह पिछले 210 साल में ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं। किंग से मुलाकात के बाद ऋषि सुनक ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर अपने पहले संबोधन में कहा कि मैं गलतियों को सुधारने के लिए चुना गया हूं। मैं वादा करता हूं कि मैं सत्यनिष्ठा और विनम्रता के साथ आपकी सेवा करूंगा तथा ब्रिटेन के लोगों की निरंतर सेवा करूंगा। हम साथ मिलकर अविश्वसनीय चीजें हासिल कर सकते हैं। हम योग्य भविष्य का निर्माण करेंगे। ऋषि सुनक ने कहा कि यह सरकार हर स्तर पर ईमानदारी, व्यावसायिकता और जवाबदेही के बारे में होगी। विश्वास अर्जित किया जाता है और मैं आप सबका विश्वास कमाऊंगा. ब्रिटेन एक महान देश है, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि देश एक गंभीर आर्थिक चुनौती का सामना कर रहा है। आगे मुश्किल फैसले होंगे। इस समय हमारा देश गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *