सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

नेत्रहीन बच्चों के स्कूल में भीषण आग, 11 की मौत, 6 गंभीर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

युगांडा के मुकोनो में नेत्रहीन बच्चों के स्कूल में भीषण आग लग गई। इन दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 11 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ने की संभावना है। दमकल कर्मियों और स्थानीय पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मध्य युगांडा के मुकोनो जिले में मंगलवार को स्कूल में आग लगने से 11 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि यह दुखद घटना ब्लाइंड स्कूल में स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजे हुई। बयान में कहा गया है, “आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन अब तक 11 बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि छह की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें किसोगा के हेरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” युगांडा के स्कूलों में स्कूलों में आग लगना आम बात है। आखिरी बार इस तरह की घटना जनवरी में हुई थी, जब युगांडा की राजधानी कंपाला के एक स्कूल में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई थी। 2018 में मध्य युगांडा के एक हाई स्कूल में आग लगने से कम से कम नौ छात्रों की मौत हो गई थी। 2018 की घटना से पहले, 2008 में एक और स्कूल में आग लग गई थी, जिसमें 19 बच्चों की मौत हो गई थी। इधर, युगांडा की राजधानी कंपाला में इबोला का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सोमवरा को 11 और मामले दर्ज किए हैं। कंपाला महानगरीय इलाके में 9 और लोग रविवार को इबोला वायरस से संक्रमित पाए गए। जबकि, शुक्रवार को दो अन्य लोग संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य मंत्री जेन रूथ एकेंग ने सोमवार को यह जानकारी दी। अफ्रीका में विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारी का कहना है कि युगांडा का इबोला प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। युगांडा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने 20 सितंबर से अब तक इबोला के 75 मामलों की पुष्टि की है, जिसमें 28 मौतें शामिल हैं, 19 उपचाराधीन मामले हैं। आधिकारिक संख्या में वे लोग शामिल नहीं हैं, जो कंपाला से लगभग 150 किलोमीटर पश्चिम में बसे हैं। इस कृषक समुदाय में प्रकोप की पुष्टि होने से पहले ही मौत हो गई थी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *