सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

देश का गद्दार है, गिरफ्तार करो, ‘रेवड़ी’ का बचाव कर केजरीवाल ने बीजेपी पर बोला हमला

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त बिजली-पानी और इलाज के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। सीएम केजरीवाल ने कहा है की दुनिया में नौ ऐसे देश हैं, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह मुफ्त हैं। 16 देश ऐसे हैं, जहां बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘रेवड़ी कल्चर’ को लेकर पलटवार करते हुए कहा है कि जो लोग बच्चों की मुफ्त शिक्षा, इलाज बिजली-पानी को मुफ्त रेवड़ी कहते हैं वे देश के गद्दार हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को देश का गद्दार घोषित किया जाए और गिरफ्तार करके सजा दी जाए, जिन्होंने अमीरों का 10 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया है। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इन्होंने पूरे देश में खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी लगा दिया है। लेकिन देश के कुछ चंद लोगों का इन्होंने टैक्स माफ कर दिया है। केजरीवाल ने कहा कि दुनिया के 39 देश ऐसे हैं जो अपने बच्चों को फ्री और अच्छी शिक्षा देते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोस्तों के बैंक के कर्जे माफ करना देश के साथ गद्दारी घोषित किया जाए। इसके लिए कानून बनाया जाए। अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज और मुफ्त पानी देने वाले देशों का जिक्र करते हुए कहा कि उन देशों में दोस्तों का कर्जा माफ नहीं किया गया, जनता को सुविधा दी गई। दिल्ली के सीएम ने देश में सभी बच्चे को मुफ्त शिक्षा, हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, हर बेरोजगार को भत्ता देने की मांग की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *