सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

CWG 2022 6th Day Highlights: कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन भारत ने 5 मेडल जीते

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार खेल जारी है। छठे दिन भारत ने एक सिल्वर और चार ब्रॉन्ज़ मेडल जीते। खास बात ये ही भारत को पहली बार स्क्वॉश और हाई जंप में मेडल मिले। भारत मेडल टैली में अब सातवें पायदान पर है। भारत ने अब तक 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज़ समेत कुल 18 मेडल जीते हैं। गौर करने वाली बात की इनमे से अकेले 10 मेडल भारत को वेटलिफ्टिंग में मिले है। साथ ही ये पहला मौका है जब भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के वेटलिफ्टिंग मुकाबलों में 10 मेडल जीते हो। तो आइए जानते हैं कैसा रहा छठे दिन भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन।

सबसे पहले बात करते है वेटलिफ्टिंग की जहा भारतीय वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने पुरूषों के 109 और गुरदीप सिंह ने 109+  किग्रा की कैटेगरी में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। जबकि महिलाओं के 87 किग्रा की कैटेगरी में पूर्णिमा पांडे  छठे पायदान पर रहते हुए मेडल जीतने से चूक गई।

बात अगर एथलेटिक्स की करे तो भारत के नेशनल रिकॉर्ड धारक तेजस्विन शंकर ने एथलेटिक्स में भारत को पहला मेडल दिलाया। शंकर ने हाई जंप में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। खास बात ये है की कॉमनवेल्थ खेलों के इतिहास में हाई जंप के इस खेल में भारत के लिए ये पहला मेडल है।

अब बात स्क्वैश की जहा सौरव घोषाल ने पुरुषों के सिंगल्स मुकाबले में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर इतिहास रचा। सौरव ने 2018 के गोल्ड मेडलिस्ट जेम्स विलस्ट्रोप को हराकर भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पहली बार स्क्वॉश के सिंगल्स मुकाबले में मेडल दिलाया।

दूसरी ओर जूडो में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार खेल जारी है। तूलिका मान जूडो में गोल्ड जीतने से चूक गईं। महिलाओं के 78+ किग्रा की कैटेगरी के मुकाबले में तूलिका मान ने सिल्वर मेडल जीता। इस टूर्नामेंट में भारत का जूडो में ये तीसरा मेडल है।

Advertisement

अब बात मुक्केबाजी की जहा भारत को मुक्केबाजी में लवलीना और आशीष की हार से बड़ा झटका लगा, जबकि तीन खिलाड़ियों ने पदक भी पक्के किए। नीतू, हसमुद्दीन और वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन ने अपनी-अपनी कैटेगरी में मुकाबले जीते और सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।

वही हॉकी में भारतीय महिला टीम ने कड़े मुकाबले में कनाडा को 3-2 से हराया और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। अब सेमीफाइनल में भारत का का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से हारते हुए ग्रुप में पहला पायदान हासिल किया।

और आखिर में बात क्रिकेट की जहा भारतीय महिला टीम ने ग्रुप ए के मुकाबले में बारबाडोस को 100 रन के बड़े अंतर से हराया और सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। टीम इंडिया के लिए जेमिमाह रोड्रीगेज ने 56 रन की नॉटआउट अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि गेंदबाजी में रेणुका सिंह ने 4 ओवरों में सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट झटके। महिला टी20 क्रिकेट में भारत की ये  दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *