सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

जिहादी मदरसे’ पर चला CM सरमा सरकार का बुलडोजर, आतंकी संगठन से मिला था सम्बन्ध

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

यूपी की योगी मॉडल पर चलते हुए आज असम में फिर ‘बुलडोजर’ चला। असम के मोरीगाँव जिले में आतंकी मुस्तफा उर्फ मुफ्ती मुस्तफा द्वारा संचालित जमीउल हुदा मदरसा को आज बुलडोजर से ढहा दिया गया। सरकरार ने पहले मदरसा को सील किया गया था और मदरसे पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। जिहादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में एक मदसरे पर बुलडोजर चलाया गया। मोरीगांव जिले के मोइराबारी इलाके में जमीउल हुडा मदरसे को बुलडोजर से तोड़ा गया। मदरसे का संस्थापक मुफ्ती मुस्तफा 28 जुलाई को गिरफ्तार हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार आतंकी आरोपित मुफ्ती मुस्तफा अहमद द्वारा संचालित मदरसा कथित तौर पर 2018 में खोला गया था। बता दें कि अहमद को असम पुलिस ने मोरीगाँव जिले के मोरीबाड़ी पुलिस थाने के सहरिया गाँव से 28 जुलाई को बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन अंसार अल-इस्लाम के साथ संबंध रखने के मामले में गिरफ्तार किया था। इससे पहले आज ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य ‘‘जिहादी गतिविधियों’ का अड्डा बन रहा है और पिछले कुछ महीनों में यहाँ बांग्लादेश स्थित आतंकवादी संगठन अंसारुल इस्लाम के पांच ‘मॉड्यूल’ का पर्दाफाश हुआ है। सरमा ने कहा, “अंसारुल इस्लाम से संबंधित छह बांग्लादेशी आतंकी, युवाओं को बरगलाने के लिए असम आए और उनमें से एक को इस साल मार्च में बारपेटा में पहले मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के दौरान गिरफ्तार किया गया था।”

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *