सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

भ्रष्ट अफसरों की कमाई नालों की सफाई के वजह से हो रही – दीपक गाबा

3 मिनट पढ़ें

नालों की सफाई बनी भ्रष्ट अफसरों की कमाई  : दीपक गाबा

राजधानी दिल्ली में बरसात से पूर्व होने वाले
नालों की सफाई के काम  में दिल्ली सरकार के भ्रष्ट अधिकारीयों की मिलीभगत से पिछले कई सालों से भारी गोलमाल हो रहा है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री दीपक गाबा का | दीपक गाबा का कहना है ।

यदि इस मामले की जांच करायी जाए तो बड़े घोटाले का पर्दाफास होगा और पी.डब्लू.डी तथा दिल्ली सरकार के बाढ़ नियन्त्रण विभाग के भ्रष्ट अभियंता और अधिकारी नपेगें | दीपक गाबा कहते हैं नालों की सफाई के लिए हर साल करोड़ों रूपये का बजट होता है लेकिन नालों की सफाई नाममात्र को की जाती है ।

सारा का सारा काम कागजों में भ्रस्टाचार की भेंट चढ़ जाता है  और हर साल बरसात होने पर ही दिल्ली शहर जलमग्न हो जाता है | दीपक गाबा कहते हैं इस काम के लिए सरकार कई माह के लिए बरसात के मौसम में सफाई के लिए लोगो को काम पर रखती है लेकिन इस काम में भारी घोटाला होता है | ज्यादातर आदमी विधायकों या बड़े अधिकारीयों के यहाँ हाजरी भरते हैं और वेतन दिल्ली सरकार से लेते हैं |

दीपक गाबा ने मुख्य्मंत्री अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

दीपक गाबा कहते हैं  कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की दिल्ली के प्रति बेरुखी के कारण मानसून से पूर्व राजधानी में नालों से गाद निकालने के काम की शुरुआत तक नही हो सकी है जबकि निगम में सत्तासीन आम आदमी पार्टी की मेयर का बयान कि 15 जून तक डिस्लिटिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा यह पूरी
तरह से अंधेरे में रखने वाला है, क्योंकि दिल्ली नगर निगम द्वारा डिस्लिटिंग के काम की जमीनी स्तर पर शुरुआत सिर्फ दस्तवेजों मे हुई है। उन्होंने कहा कि
एक बहुत बड़ा प्रश्न है कि दिल्ली सरकार  का  डिस्लिटिंग के लिए अलॉट बजट भ्रष्टाचार की भेट चढ़ जाता है क्योंकि आज तक किसी भी वर्ष 30-40 प्रतिशत
से अधिक डिस्लिटिंग का काम पूरा नही हुआ।

दिल्ली सरकार को दीपक गाबा ने घेरा

दीपक गाबा  ने कहा कि प्रत्येक वर्ष दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम की मानसून से पहले दिल्ली के करीब 2846 नालों जिनकी लम्बाई 3692 किलोमीटर
है, इनकी सफाई की जिम्मेदारी होती है, जबकि 2050 किलोमीटर लम्बाई वाले 1100 नालों की सफाई का प्रबंधन पीडब्लूडी के आधीन है। बाकी दिल्ली नगर
निगम सहित डीएसआईडीसी, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अंतर्गत आते है।

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *