सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

अमित मिश्रा ने नशा निरोधक दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

नशा निरोधक दिवस पर निकाली जागरूकता रैली : अमित मिश्रा 

सरस्वती  एजुकेशनल सोसाइटी ने समाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में पूर्वी दिल्ली जिलाधिकारी कार्यालय से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । रैली को हरी झंडी दिखा कर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट पुनीत पटेल ने रवाना किया । इस अवसर पर पुनीत पटेल  ने अपने संबोधन में उपस्थित युवाओं से अपील  की वह सब नशे से दूर रहे साथ साथ आस पास के लोगो को भी नशे से होने वाले नुकसानो के प्रति जागरूक करें।

नशीले पदार्थों के खिलाफ मुहिम

जन मानस का भी यह कर्तव्य बनता है कि वह नशीले पदार्थों के खिलाफ मुहिम चलाये और नशा मुक्त भारत बनाने में अपना योगदान दे। आज सभी लोगों से अपील करता हु की वह नशे के विरुद्ध अपनी आवाज उठाये क्योंकि आज हमारा समाज तेजी से नशे की और जा रहा है।  यदि समाज  ठान ले तो जल्द ही नशा मुक्त भारत अभियान का संकल्प पूरा हो सकेगा रैलीजिलाधिकारी कार्यालय से होती हुई किशन कुँज , जवाहर पार्क , रमेश पार्क , अंसार नगर , यमुना खादर होती हुई लक्ष्मी नगर थाने पर समाप्त हुई संस्था अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा पूर्वी दिल्ली में कोई भी बच्चा यदि नशे का शिकार होता है तो वह या उसका परिवार संस्था में संपर्क कर सकता है l

Advertisement

नशे से दूर करने का प्रयास

हम मुफ्त में बच्चे को मनोवैज्ञानिको की देख रेख में उसे नशे से दूर करने का प्रयास करेंगे उन्होंने यह भी बताया कि रैली के साथ साथ चित्रकला ,स्लोगन , नुक्कड़ नाटक आदि विभिन्न माध्यमों से भी संस्था नशे के खिलाफ जनसमुदाय में जागरूकता ला रही है। कार्यक्रम में लीना पूरी , अर्चना सिंह , अमन , सर्वेश नेहा आदि लोगो ने भी शिरकत की |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *