सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी ने की हाईलेवल बैठक, अमित शाह ने दी हालात की जानकारी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

विदेश दौरे से लौटे PM मोदी को अमित शाह ने दी मणिपुर के हालात की जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी. प्रधानमंत्री मोदी रविवार को आधी रात के बाद अमेरिका और इजिप्ट की 5 दिनों की यात्रा के बाद लौटे हैं. इससे पहले रविवार को ही दिन में अमित शाह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से दिल्ली में मुलाकात की थी.

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी. प्रधानमंत्री मोदी रविवार को आधी रात के बाद अमेरिका और इजिप्ट की 5 दिनों की यात्रा के बाद लौटे हैं. इससे पहले रविवार को ही दिन में अमित शाह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से दिल्ली में मुलाकात की थी. मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को राज्य के हालात पर रिपोर्ट भी सौंपी थी.

एन बीरेन सिंह ने शाह को बताया कि राज्य और केन्द्र सरकार हालात को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफल हुए हैं.

गृहमंत्री शाह ने शनिवार को ऑल पार्टी की मीटिंग

Advertisement

एन बीरेन सिंह ने अमित शाह के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कहा था कि अब समय आ गया है कि सभी नागरिक निकाय, विधायक और राजनीतिक दल एक साथ बैठें और उन क्षेत्रों के पहचान करें जहां शांति के लिए काम करना है. खुद गृहमंत्री शाह ने शनिवार को ऑल पार्टी मीटिंग की थी. इस मीटिंग में कुल 18 पार्टियों ने भाग लिया था. इस मीटिंग सभी पार्टियों ने जोर दिया था कि केन्द्र सरकार को समयबद्ध एक्शन प्लान पेश करना चाहिए जिससे की राज्य में शांति आ सके. इस मीटिंग के बाद गृहमंत्री शाह ने भी पत्रकारों से कहा था कि प्रधानमंत्री पहले दिन से ही हालात पर नजर बनाए हुए हैं और पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करने को कहा है.

इस मीटिंग में अधिकारियों ने सभी राजनीतिक दलों को बताया था कि बीते 3 मई को भड़की हिंसा के बाद कौन-कौन से कदम उठाए गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक हिंसा की पहली घटना के बाद से राज्य में करीब 36 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. कड़े इंतजामों की वजह से मणिपुर में हालात सामान्य हो रहे हैं. सुरक्षा बल अपने एक्शन के दौरान मानवीय पक्षों को भी ध्यान में रख रहे हैं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *