सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

राष्ट्रमंडल खेलों में जाने वाले खिलाड़ियों से बोले पीएम मोदी, कोई नहीं टक्कर में, कहां पड़े हो चक्कर में

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्मिंघम में इस महीने के 28 तारीख के होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए रवाना होने वाले खिलाड़ियों से वर्चुअल माध्यम से मिले। इस मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ”मेरे लिए खुशी की बात है कि आप सब से मिलने का मौका मिला। आप में से बहुत से लोग विदेशों में तैयारी कर रहे हैं। मैं भी संसद सत्र में व्यस्त हूं। आज 20 जुलाई है। खेल की दुनिया के लिए यह महत्वपूर्ण दिवस है। आज ‘इंटरनेशनल चेस डे’ है। यह दिलचस्प है कि जिस दिन राष्ट्रमंडल खेल शुरू होंगे उसी दिन तमिलनाडु में चेस ओलंपियाड की शुरुआत होगी। अगले 12-15 दिन आपके पास अपना दमखम दिखाने का, दुनिया में छा जाने का बहुत बड़ा सुनहरा अवसर है। मैं देश के प्रत्येक खिलाड़ी को शुभकामनाएं देता हूं। मैं जानता हूं कि आपसे में बहुत से एथलीट पहले भी बड़े-बड़े टूर्नामेंट खेल चुके हैं। बहुत खिलाड़ियों के पास पहली बार खेलने का मौका है। ये 65 नए खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ेंगे। आप जानते हैं कि आपको कैसे खेलना है। आप इसके एक्सपर्ट हैं।” उन्होंने कहा, “मैं बस यही कहना चाहूंगा कि जी भरकर खेलिएगा, जमकर खेलिएगा, पूरी ताकत से खेलिएगा और बिना किसी टेंशन के खेलिएगा। और आप लोगों ने पुराना डायलॉग सुना होगा कि कोई नहीं है टक्कर में, कहां पडे हो चक्कर में। बस इसी एटीट्यूड को लेकर वहां जाना है, खेलना है और बाकी मैं अपनी तरफ से ज्यादा ज्ञान परोसना नहीं चाहता हूं।”

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *