सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

एशियन गेम्स का आयोजन अब होगा अगले साल, OCA ने नई तारीखों का किया ऐलान

2 मिनट पढ़ें

एशियन गेम्स का आयोजन अब इस साल नहीं बल्कि अगले साल यानि 2023 में किया जाएगा। ये खेल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। 19वें एशियाई खेलों का आयोजन इस साल 10 से 25 सितंबर तक होना था लेकिन चीन में कोरोना वायरस मामले के बढ़ने के बाद इस साल छह मई को इन खेलों को स्थगित कर दिया गया था। एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) ने आज इसकी घोषणा की। ओसीए की तरफ से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया, इन खेलों को लेकर टास्क फोर्स ने चीनी ओलंपिक समिति और हांगझू एशियाई खेलों की आयोजन समिति के अलावा अन्य हितधारकों के साथ आयोजन की नई तारीखों पर काफी चर्चा की। इन सभी के साथ मिलकर किए गए विचार-विमर्श के बाद सभी के बीच इन तारीखों को लेकर आम सहमति बनी। Asian Games 2022 new date announced photo twitter

इस दौरान इस बात को लेकर भी ध्यान रखा गया है कि एशियन गेम्स की नई तारीखें किसी और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेलों के साथ तारीखें टकराव न हो। एशियाई खेलों को स्थगित करने की घोषणा के बाद ओसीए ने नई तारीखों के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया था। टास्क फोर्स ने चीनी ओलंपिक समिति, हांग्जो एशियाई खेलों की आयोजन समिति और अन्य हितधारकों के साथ चर्चा की और 2023 के सितंबर-अक्टूबर में इसे कराने की सिफारिश की थी। आयोजकों ने दावा किया कि एशियाई खेलों की तारीख किसी अन्य बड़े आयोजन से नहीं टकरायेंगी लेकिन 2023 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप की तारीख इस स्पर्धा की शुरुआती तिथि से टकरा रही है। ओलंपिक क्वालीफाइंग स्पर्धा विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन रूस के कार्सनोयार्क्स में 16 से 24 सितंबर तक होगा। भारतीय पहलवानों को बहुत कम समय के अंदर रूस से चीन पहुंचना होगा।

https://pbs.twimg.com/media/FYBzrDSUcAEiR3Y?format=jpg&name=900x900

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *