Home Breaking News सीएम शिवराज ने यूपी के बलिया में की ‘जन विश्वास यात्रा’ की...

सीएम शिवराज ने यूपी के बलिया में की ‘जन विश्वास यात्रा’ की शुरूआत

0
205

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को यूपी के बलिया पहुंचे जहां उन्होनें मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के मैदान से बीजेपी की ‘जन विश्वास यात्रा’ की शुरूआत की. बलिया की जनता को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश की तरह वो बलिया और यूपी के बच्चों के भी मामा हैं. कांग्रेस और सपा पार्टी पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि जो हिंदुओं को सांप्रदायिक कहते थे वे सत्ता के लिए हिंदु हिन्दु जप रहे हैं. पिछली सरकारों में यूपी में गुंडाराज था जबकि योगी सरकार में कानून का राज है… इसके साथ ही सीएम शिवराज ने जनता को संबोधित करते हुए मोदी और योगी का मतलब बताया. MODI का मतलब, M यानि मजबूत नेतृत्व, O यानि ओजपूर्ण व्यक्तित्व, D यानि दृढ़ निश्चयी और I का मतलब ईश्वर का वरदान.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here