सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

नहर में बहे नोटों के बंडल..लूटने के लिए दौड़े लोग:सासाराम में दोनों हाथों से बटोरने लगे; 10-10 रुपए की हैं गड्डियां

2 मिनट पढ़ें

बिहार: सासाराम में नोट लूटने के लिए नाली में कूदते दिखे लोग

अब सवाल यह है कि आखिर ये कैश कहा से आया या फिर ये किस तरह का नोट है? यह नोट असली है या फिर नकली या फिर पुराने नोट है? यह सब जांच के बाद ही पता चल सकता है.

नहर से भारी मात्रा में कैश मिलने की सूचना

सासाराम(बिहार) के मुफस्सिल थाना के मुरादाबाद के पास स्थित नहर से भारी मात्रा में कैश मिलने की सूचना मिली है. जब अचानक लोगों को पता चला कि मुरादाबाद के नहर में भारी संख्या में नगदी फेका हुआ है तो लूट मच गई. आसपास के लोग पानी में उतर कर नोटों का बंडल लेकर भागने लगे. ज्यादातर 10 और 100 के नोट बताए जा रहे थे.

अब नोट लूटते हुए लोगों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. देखते ही देखते काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई. सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह-सुबह लोगों ने नोट के बंडल पानी में तैरते देखे तो आसपास के लोगों ने पानी में उतर कर नोट का बंडल लूटने लगे.

अब सवाल यह है कि आखिर ये कैश कहा से आया या फिर ये किस तरह का नोट है? यह नोट असली है या फिर नकली या फिर पुराने नोट है? यह सब जांच के बाद ही पता चल सकता है. लेकिन फिलहाल इस घटना की काफी चर्चा हो रही है. मौके पर पुलिस पहुंच कर भीड़ को खदेड़ दिया. पुलिस का कहना है कि यह अफवाह भी हो सकता है. लेकिन जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *