सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

जब भरी महफिल में Vidya Balan ने कर दी थी Shahrukh Khan की बोलती बंद, पूछ लिया था- अब तक आपने कितने अवार्ड खरीदे हैं

2 मिनट पढ़ें

‘कितने अवार्ड्स खरीदे हैं आपने’, जब विद्या बालन ने शाहरुख पर लगाया था आरोप, SRK ने सबके सामने दिया था मुंहतोड़ जवाब

शाहरुख खान पिछले कई सालों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. शाहरुख ने अपने शानदार अभिनय की बदौलत कई अवार्ड्स भी जीते हैं. हालांकि एक बार विद्या बालन ने शाहरुख पर अवार्ड खरीदने का आरोप लगा दिया था.

शाहरुख खान अपनी हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते हैं. शाहरुख के ग्रेट सेंस ऑफ ह्यूमर की दुनिया दीवानी है. वहीं शाहरुख एक्टिंग के साथ-साथ शानदार होस्टिंग भी करते हैं. वे कई अवार्ड फंक्शन को होस्ट करते नजर आए हैं. शाहरुख खान पिछले कई सालों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं और अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. शाहरुख खान ने अपने शानदार अभिनय की बदौलत कई अवार्ड्स भी जीते हैं. हालांकि एक बार ऐसा हुआ था, जब विद्या बालन ने शाहरुख खान पर अवार्ड खरीदने का आरोप लगा दिया था.

‘कितने अवार्ड्स लेकर अपने घर पर रखोगी’

दरअसल, ये वाकया है आईफा अवार्ड्स 2013 का. इस अवार्ड सेरेमनी को शाहरुख खान ने शाहिद कपूर के साथ मिलकर होस्ट किया था. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहिद और शाहरुख की मस्ती चल रही है. वे विद्या बालन के पास जाते हैं और शाहिद विद्या से कहते हैं, ‘कितने अवार्ड्स लेकर अपने घर पर रखोगी’. जिस पर विद्या जोर-जोर से हंसती हैं. फिर शाहरुख विद्या से पूछते हैं, ‘कितने अवार्ड्स हैं तुम्हारे पास?’. जिसके जवाब में विद्या 47 कहती हैं. इसके बाद फिर विद्या शाहरुख से पूछती हैं उनके पास कितने अवार्ड्स हैं.

विद्या के इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख कहते हैं, ‘मैं अवार्ड्स नहीं गिनता…155 हैं यार’. फिर विद्या कहती हैं, ‘उसमें से खरीदे कितने हैं आपने’. विद्या की इस बात को सुन अवार्ड फंक्शन में पहुंचे सभी सितारों के होश उड़ जाते हैं. हालांकि इस बात को शाहरुख सीरियसली नहीं लेते और मजाक में कहते हैं कि उन्होंने 150 अवार्ड खरीदे हैं. शाहरुख की ये बात सुनकर बाद में खुद विद्या भी हंसने लगती हैं.

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *