सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

गरीबों को मकान दिए बिना झुग्गियां तोड़ने का काम करती है भाजपा सरकार : नीलम चौधरी

3 मिनट पढ़ें
गरीबों को मकान दिए बिना झुग्गियां तोड़ने का काम करती है भाजपा सरकार : नीलम चौधरी

गरीबों को मकान दिए बिना झुग्गियां तोड़ने का काम करती है भाजपा सरकार : नीलम चौधरी

Advertisement

गरीबों को मकान दिए बिना झुग्गियां तोड़ने का काम करती है भाजपा सरकार : नीलम चौधरी

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़  ) : खजूरी खास में डीडीए द्वारा लोगों के घरों को बिना नोटिस दिए ढहाना भाजपा सरकार की अमानवीय कार्यवाही है,  ये  परिवार खजूरी खास में कई  सालों से यहां रह रहे थे।  यह कहना है बाबरपुर जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नीलम चौधरी का | नीलम चौधरी कहती है यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि रैट माइनर वकील हसन जिसने उत्तरकाशी में दर्जनों लोगों की जान बचाई थी उसे सम्मान देने की जगह केन्द्र सरकार के डीडीए विभाग द्वारा उनके मकान को तोड़ दिया।

नीलम चौधरी  ने कहा कि रैट माईनर  वकील हसन को केवल दवाब के कारण ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दूर क्षेत्र में दिया गया, जिसको उन्होंने नकार दिया है क्योंकि उनके बच्चे खजूरी खास में पढ़ाई कर रहे है व उनकी जीविका वहीं से चल रही है। इसलिए उनको उनके क्षेत्र में मकान दिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कहा कि केवल एक रैट माईनर को मकान दिया गया है जबकि बाकी हजारों झुग्गी वासियों को पीएम आवास योजना के तहत मकान क्यों नहीं दिया जिनको डीडीए ने बिना वैकल्पिक स्थान दिए बेघर कर दिया। नीलम चौधरी कहती हैं  कि पिछले दोनो लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार में गरीबों को जहां झुग्गी वहीं मकान की योजना के तहत मकान देने का वादा किया था जिसको भाजपा की केन्द्र सरकार ने अभी तक नहीं
निभाया।

Advertisement

 

नीलम चौधरी ने कहा कि डीडीए की कार्यवाही के कारण वहां रहने वाले बच्चों के भविष्य पर प्रहार हुआ है क्योंकि इस समय परीक्षा का समय है और इनके बेघर होने से यह रोड़ पर आ गए है। उन्होंने कहा कि नरेला में जिन मकानों को बेसहारा लोगों को देने की बात सरकार कर रही है वो मकान भी कांग्रेस की सरकार के समय राजीव रत्न आवास योजना के अंतर्गत बनाए गए थे। नीलम चौधरी  ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है सरकार दिल्ली में जहां झुग्गी है वहीं उन्हें मकान बनाकर दे और उन्हें विस्थापित करने से पहले उनके रहेने की वैकल्पिक व्यवस्था करें। यह पहला मौका नही है जब डीडीए ने गरीब लोगों के घरों को ढहाया है इससे पहले भी निजामुद्दीन, बंगाली मार्केट, महरौली, बुराड़ी, केशव नगर, आजादपुर मंडी आदि में डीडीए ने भारी तोड़फोड़ करके लोगों के घरों को बर्बाद कर दिया है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *