सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

घरेलू गैस सिलेंडर में 100 रुपये की छूट पर बांसुरी स्वराज बोलीं- ‘पीएम मोदी न सिर्फ महिला सशक्तिकरण बल्कि…’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

घरेलू गैस सिलेंडर में 100 रुपये की छूट पर बांसुरी स्वराज बोलीं- ‘पीएम मोदी न सिर्फ महिला सशक्तिकरण बल्कि…’

बांसुरी स्वराज ने कहा कि मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की घोषणा की है और इससे पता चलता है कि पीएम मोदी महिलाओं को लेकर कितने चिंतित हैं.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया गया है. पीएम ने ऐलान किया है कि महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट दी जाएगी. इस बीच नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने एलपीजी की कीमत कम करने को लेकर पीएम मोदी के फैसले का स्वागत किया है. बांसुरी स्वराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से महिला सशक्तिकरण पर जोर देते आए हैं.

एलपीजी के दाम 100 रुपये कम होने पर बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न सिर्फ महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं बल्कि महिलाओं के नेतृत्व में भारत के सशक्तिकरण की बात करते हैं. इस शुभ अवसर पर मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की घोषणा की है और इससे पता चलता है कि पीएम मोदी महिलाओं को लेकर कितने चिंतित हैं.”

‘पीएम मोदी ने महिलाओं को दी राहत’

Advertisement

बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कमी की घोषणा करके महिलाओं को राहत दी है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कम करने से पता चलता है कि पीएम को अपने परिवार की कितनी चिंता है. हम सब पीएम मोदी के परिवार का हिस्सा हैं. गैस सिलेंडर सस्ता होने से महिलाओं को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी और एलपीजी पर्यावरण के लिए भी बहुत अच्छा है.

एलपीजी सिलेंडर की कीमत 100 रुपये कम

बता दें कि पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करते हुए महिलाओं को बधाई दी और इसके साथ ही घोषणा करते हुए बताया कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत 100 रुपये कम कर दिए गए हैं.

पीएम ने कहा कि एलपीजी को और किफायती बनाकर हमारा मकसद परिवारों की भलाई को लेकर लगातार काम करते रहना है. उन्होंने ये भी कहा कि इससे सरकार एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना चाहती है. बहरहाल लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी की इस घोषणा को एक बड़े फैसले के तौर पर देखा जा रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *