सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बाइडन ने इजराइल को ‘ठोस’ समर्थन देने का आह्वान किया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इजराइल को अपनी और अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है। उन्होंने हमास के ‘‘आतंकवादी हमलों’’ के जवाब में इजराइल को ‘‘ठोस और अटूट’’ समर्थन देने का आह्वान किया। फलस्तीन के चरमपंथी समूह हमास ने शनिवार को इजराइल में रॉकेट हमले शुरू किए, जिसमें कम से कम 250 लोगों की मौत हो चुकी है। मीडिया में आई खबरों में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पट्टी पर हवाई हमले किए, जिसमें 230 से अधिक लोग मारे गए हैं।

अमेरिका ने इजरइाल के लिए समर्थन जुटाने और हमास के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के लिए एक बड़ा कूटनीतिक अभियान शुरू किया।बाइडन ने शनिवार शाम को व्हाइट हाउस से कहा, ‘‘आतंकवादी हमलों के मद्देनजर इजराइल को अपनी और अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है। यह इजराइल के किसी भी शत्रु के लिए इन हमलों का फायदा उठाने का वक्त नहीं है। दुनिया देख रही है।’’उन्होंने कहा कि वह जॉर्डन के शाह के संपर्क में हैं और कांग्रेस के कई सदस्यों से भी बात की है। बाइडन ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दल को इजराइली समकक्षों से बातचीत करने का निर्देश दिया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इजराइल के पास सभी आवश्यक साधन उपलब्ध हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैंने अपने दल को मिस्र, तुर्किये, कतर, सऊदी अरब, जॉर्डन, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात समेत क्षेत्र के सभी देशों के नेताओं व हमारे यूरोपीय साझेदारों तथा फलस्तीनी प्राधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहने का भी निर्देश दिया है।’’ उन्होंने हमले में मारे गए लोगों के संदर्भ में कहा कि यह मानवीय स्तर पर भी एक भयानक त्रासदी है। बाइडन ने कहा कि दुनिया ने भयावह तस्वीरें देखी हैं। इजराइली शहरों पर कुछ ही घंटों के भीतर हजारों रॉकेट बरसाए गए। इससे पहले, बाइडन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन समेत अपने राष्ट्रीय सुरक्षा दल के साथ कई बैठकें कीं।

Advertisement

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति को हालात और घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी गई है। उन्होंने इजराइली और क्षेत्रीय समकक्षों के साथ बातचीत करने का निर्देश दिया है। इसके तुरंत बाद राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन किया। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह इजराइल के लिए अभूतपूर्व दिन है।’’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *