सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में किए दर्शन

1 मिनट पढ़ें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर में पहुंच गए है। यहां उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की है। इसका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर साझा किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए। योगी ने केदारनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर विश्व में सुख, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

इससे पहले, केदारनाथ हैलीपैड पहुंचने पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजेंद्र, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने पुष्पगुच्छ भेंटकर योगी का स्वागत किया।  तीर्थ पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जीएमवीएन अतिथि गृह में कुछ देर विश्राम किया और फिर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं प्रशंसकों से मिले। योगी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और प्रमुख सचिव गृह एवं मुख्यमंत्री के सचिव संजय प्रसाद भी केदारनाथ पहुंचे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *