थामस कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे एचएस प्रणय ने अपना शानदार फार्म बरकरार रखते हुए इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में हांगकांग के एंग का लोंग एंगस को सीधे सेटों में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना लिया। इस मुकाबले में प्रणय ने 41 मिनट में 21-11, 21-18 से जीत दर्ज की। ये दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी एंग के खिलाफ उनकी चौथी जीत थी। प्रणय का सामना अब डेनमार्क के रासमस गेमके या फ्रांस के ब्राइस लीवरडेज से होगा। इस मैच के दौरान प्रणय पूरी तरह के विरोधी खिलाड़ी पर हावी रहे। पहले गेम में उनके जीत का अंतर तो 10 का था, लेकिन दूसरे गेम में एंगस ने वापसी की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी एक नहीं चली और प्रणय ने तीन अंक के अंतर से गेम में जीत हासिल कर ली। अन्य भारतीयों में समीर वर्मा दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी मलेशिया के ली जि जिया से 21-10, 21-13 से सीधे गेम में हारकर बाहर हो गए। वहीं, अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी भी शीर्ष वरीयता प्राप्त चेन किंग चेन और जिया यि फान से 16-21, 13-21 से हारकर बाहर हो गए। एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी चीन के लिये यू चेन और यू शुआन से 19-21, 15-21 से हार गई।
Indonesia Open Super 1000 Badminton Tournament: इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारत के एच एस प्रणय
2 मिनट पढ़ें





आपकी राय