सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जमीयत उलेमा का फरमान, जुमा की नमाज बाद कोई प्रदर्शन न करें

2 मिनट पढ़ें
जमीयत उलेमा का फरमान, जुमा की नमाज बाद कोई प्रदर्शन न करें

जमीयत उलेमा का फरमान, जुमा की नमाज बाद कोई प्रदर्शन न करें

Advertisement

 

जमीयत उलमा की मेरठ रोड स्थित मस्जिद में बैठक हुई। इस बैठक में जुमा की नमाज के बाद हल ही के दिनों की स्थिति में किसी भी तरह के प्रदर्शन न करने का फरमान सुनाया गया। इसके साथ ही जमीयत ने बेकसूर लोगों पर की जा रही कार्रवाई का भी विरोध किया गया। जमीयत उलेमा के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा से निष्काषित नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को जल्द गिरफ्तार किया जाए और बेकसूरों को जमानत दिया जाए। जुमा की नमाज मस्जिदों में अदा करें और कोई भी किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

मुस्लिम समुदाय को झेलनी पड़ती है बदनामी

जुमा की नमाज के बाद किसी भी तरह का कोई प्रदर्शन न करें। जमीयत ने कहा कि जुमा के प्रदर्शन से सांप्रदायिक शक्तियों को प्रदेश का माहौल खराब का अवसर मिल जाता है जिससे मुस्लिम समुदाय को बदनामी झेलनी पड़ती है। मौलाना नज़र मुहम्मद क़ासमी ने कहा की जमीयत उलमा-ए-हिंद भारत सरकार से मांग करती है की गुस्ताख रसूल को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। ऐसे असामजिक तत्वों की वजह से माहौल खराब होता है।

Advertisement

धर्म के पेशवाओं को बुरा-भला कहने का हक किसी को नहीं

किसी के भी धर्म के पेशवाओं को बुरा-भला कहने का हक किसी को नहीं है, जो ऐसा करते हैं वो समाज और इंसानियत तथा देश के दुश्मन हैं। बैठक का संचालन जिला महासचिव मौलाना मुकर्रम अली कासमी ने किया। फक्करशाह मस्जिद के इमाम मौलाना खालिद ज़ाहिद ने दुआ कराई। इस दौरान हाजी शाहिद त्यागी, मौलाना कासिम कासमी, हकीम उम्मेद अली, हाजी अजीजुर्रहमान, सलीम मलिक, इकराम कस्सार मुफ़्ती, इंतजार मुफ़्ती अब्दुल व कादिर क़ासमी आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *