सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

स्व. प्रधान महेंद्र यादव की पुण्यतिथि पर विशाल जनसेवा शिविर का आयोजन, 425 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

स्व. प्रधान महेंद्र यादव की पुण्यतिथि पर विशाल जनसेवा शिविर का आयोजन, 425 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

नई दिल्ली ( हर्ष भारद्वाज ) : रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन आई एवं जे ब्लॉक, जहांगीरपुरी के तत्वावधान में स्वर्गीय प्रधान महेंद्र यादव की पुण्यतिथि पर एक विशाल नि:शुल्क जनसेवा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जहांगीरपुरी स्थित महर्षि वाल्मीकि वाटिका में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित इस शिविर में लगभग 425 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और स्व. महेंद्र यादव की स्मृति को समाज सेवा से जोड़ना रहा। कार्यक्रम का सफल आयोजन फहअ अध्यक्ष एम. एल. भास्कर द्वारा किया गया। शिविर में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने पिता स्व. प्रधान महेंद्र यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। आयोजक एम. एल. भास्कर ने प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर देवेंद्र यादव ने आरडब्ल्यूए के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आम जनता को उनके घर के समीप ही जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मिल जाती हैं। उन्होंने इस प्रकार के जनकल्याणकारी शिविरों को अधिक से अधिक आयोजित करने पर बल दिया।

Advertisement

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने मरीजों की जांच की। शिविर के दौरान निम्नलिखित सुविधाएं पूरी तरह नि:शुल्क प्रदान की गईं जिसमें सामान्य स्वास्थ्य जांच: शुगर, ब्लड प्रेशर एवं अन्य प्राथमिक जांचें। आंखों की जांच, मोतियाबिंद का परामर्श और योग्य लाभार्थियों को नि:शुल्क चश्मों का वितरण। फिजियोथेरेपी परामर्श एवं इलाज तथा दंत स्वास्थ्य की जांच। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एम. एल. भास्कर ने कहा कि स्व. प्रधान महेंद्र यादव जीवनभर समाज के गरीब और पिछड़े वर्ग की सेवा के लिए समर्पित रहे। उनके इन्हीं आदर्शों से प्रेरणा लेकर हर साल उनकी पुण्यतिथि पर जनकल्याणकारी कार्य आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में इलाज महंगा होने के कारण कई परिवार समय पर डॉक्टर के पास नहीं जा पाते। ऐसे शिविरों के जरिए आम नागरिकों को राहत पहुंचाना भी है। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *