सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 19 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Women Safety Delhi: महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस की पहल से मजबूत होगा सुरक्षा तंत्र, प्रवीण निमेष ने किया स्वागतKhukhrayan World Brotherhood: खुखरायण यूनिटों को एक मंच पर लाकर मजबूत बनाना उद्देश्य – राजीव साहनीDelhi Pollution: प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक्शन मोड में रेखा गुप्ता सरकार, 10 दिनों में 13 हजार से ज्यादा चालानKulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मस्जिद में छिपा लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ अहमद भट ढेरShambhu Rajpura Blast Case: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा एक्शन, अमेरिका से डिपोर्ट खालिस्तान समर्थक सुरिंदर सिंह गिरफ्तारNitin Naveen: ‘राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे’, जालंधर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस सांसद पर हमलाSupreme Court AQI Remark: ‘पहले AQI नीचे आने दीजिए’, बेटे को दिल्ली बुलाने की पिता की मांग पर जस्टिस पारदीवाला की चुटकीBettiah Robbery: बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाश गहने और कैश लेकर फरार

Azam Khan Bail: आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत, ED के मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहत, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में एजेंसी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Azam Khan Bail: आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत, ED के मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहत, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में एजेंसी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को बड़ी राहत देते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मनी लॉन्ड्रिंग केस में अंतरिम जमानत मंजूर कर ली है। इस आदेश से आजम खान की जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। केस में अगली सुनवाई 10 दिसंबर को निर्धारित की गई है।

न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह-प्रथम की खंडपीठ ने अपनी टिप्पणी में कहा कि प्रथम दृष्टया गिरफ्तारी के समय संविधान के अनुच्छेद 22(1) और PMLA की धारा 19 के अनिवार्य प्रावधानों का कड़ाई से पालन नहीं किया गया। अदालत में आजम खान का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और इमरान उल्लाह ने रखा।

कोर्ट ने निर्देश दिया है कि निजी मुचलका और उसी राशि की दो जमानतें पेश करने पर आजम खान को रिहा कर दिया जाए। जमानत बॉन्ड गाजियाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की संतुष्टि के मुताबिक भरे जाएंगे।

Advertisement

दूसरी तरफ, ED हाईकोर्ट के इस फैसले से सहमत नहीं है और इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी में है। एजेंसी इस केस में लगातार आजम खान की रिहाई का विरोध करती आई है।

उसी दिन आजम खान को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से भी राहत मिली। शीर्ष अदालत ने उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने वाले हाईकोर्ट के आदेश को कायम रखा और उनकी पत्नी तंजीन फातिमा तथा बेटे अब्दुल्ला आजम को भी यही राहत प्रदान की।

गौरतलब है कि दो पैन कार्ड मामले में सजा पर रोक लगने के बाद 31 अक्टूबर की शाम लगभग 6:30 बजे आजम खान रामपुर जेल से बाहर आए थे, मगर करीब 40 मिनट के भीतर ही ED ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। ED का कहना है कि यह केस रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और उससे संबद्ध ट्रस्ट के 426.46 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय लेन-देन से संबंधित है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *