सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बहनों की शादी का जिम्मा उठाएंगे अक्षय कुमार, दहेज को लेकर दिया खास मैसेज

2 मिनट पढ़ें
बहनों की शादी का जिम्मा उठाएंगे अक्षय कुमार, दहेज को लेकर दिया खास मैसेज

बहनों की शादी का जिम्मा उठाएंगे अक्षय कुमार, दहेज को लेकर दिया खास मैसेज

Advertisement

 

एक्टर अक्षय कुमार फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के फ्लॉप होने के बाद एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट रहे हैं। आनंद एल राय की फिल्म का खूबसूरत ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो बहनों के ईर्द-गिर्द घूमता है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी लीड रोल में हैं। इस फैमिली एंटरटेनर फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है तो चलिए आपको बताते हैं ये कैसा है।

जब बहनों की शादी हो जाएगी तब करूंगा मैं शादी

दो मिनट 25 सेकेंड के रक्षा बंधन के ट्रेलर में भूमि पेडनेकर अक्षय कुमार से कहती हैं कि बचपन से सपना देख रही हूं तुमसे शादी करने का कब लेकर आओगे बारात ? इस पर अक्षय कहते हैं जब बहनों की शादी हो जाएगी तब करूंगा मैं शादी। चार बहनों की शादी की चिंता लेकर बैठा भाई दहेज को लेकर परेशान है। फिल्म के ट्रेलर में अक्षय का एक डायलॉग है, ‘भाई साहब इस देश के हर घर में एक बेटी बैठी है, जिसका दहेज कम पड़ रहा है।

Advertisement

फिल्म में भूमि पेडनेकर, सीमा पाहवा का लीड रोल

बस इस उम्मीद में कि बेटी की शादी छाती चौड़ी करके कर सके हर बाप-भाई अपनी हड्डियां गला रहा है।’ आखिर में उनकी बड़ी बहन की शादी दिखाई जा रही है, जिसके लिए अक्षय कहते हैं, दुकान गिरवी रख दी है। आनंद एल राय की फिल्म रक्षा बंधन के ट्रेलर से ये साफ हो गया है कि ये फिल्म दहेज प्रथा को लेकर खास संदेश देगी। फिल्म के जरिए लोगों से कहा जा रहा है कि दहेज के लिए बाप-भाई क्या कुछ नहीं करते हैं। अक्षय कुमार के साथ फिल्म में भूमि पेडनेकर, सीमा पाहवा लीड रोल में हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *