सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

वरुण धवन और कियारा आडवाणी जुगजुग जियो के प्रमोशन के लिए पहुँचे पुणे

2 मिनट पढ़ें
वरुण धवन और कियारा आडवाणी जुगजुग जियो के प्रमोशन के लिए पहुँचे पुणे

वरुण धवन और कियारा आडवाणी जुगजुग जियो के प्रमोशन के लिए पहुँचे पुणे

Advertisement

 

पुणे, 18 जून, 2022: चर्चित फिल्म ‘जुगजुग जियो’ के रिलीज़ होने में अब कुछ ही दिन बाकि हैं। इसके लिए पूरी स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन के कामों में जोरों-शोरों से लगी है। इसी बीच फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे वरुण धवन और कियारा आडवाणी शनिवार को इसका प्रमोशन करने पुणे पहुँचे, जहाँ वे सिनेपॉलिस सीज़न्स मॉल और सूर्यदत्ता कॉलेज में फैंस के साथ रूबरू हुए और खूब धमाल किया।

फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

यह फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यही कारण है कि फिल्म को प्रमोट करने के सिलसिले ने भी अब ज़ोर पकड़ लिया है। फिल्म का ट्रेलर अपने लॉन्च के समय से ही काफी सुर्खियाँ बटोर रहा है, ऐसे में पुणे के फैंस की खुशियों को दोगुना करते हुए बॉलीवुड के चहेते वरुण और कियारा ने उनमें उत्साह की लहर दौड़ा दी। पुणे की जनता को लेकर उत्साहित वरुण ने कहा, “पुणे एक ज़िंदादिल शहर है, और मैं बहुत खुश हूँ कि फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में मुझे पुणे आने का मौका मिल सका। वहीं कियारा ने कहा, “पुणे में जुगजुग जियो के प्रमोशन के दौरान हमें लोगों का असीम प्यार मिला, जो मेरे और वरुण के लिए बहुत मायने रखता है। उम्मीद करती हूँ कि फैंस फिल्म को भी उतना ही प्यार देंगे।

Advertisement

फिल्म के रिलीज़ होने में एक हफ्ते से भी कम समय बाकी

पारिवारिक मनोरंजन फिल्म जुगजुग जियो के स्टार कास्ट में वरुण धवन और कियारा आडवाणी के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर, अभिनेत्री नीतू कपूर, प्राजक्ता कोली और मनीष पॉल भी मुख्य किरदारों में शामिल हैं। यह फिल्म राज मेहता द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस के तहत वायकॉम18 स्टूडियोज़ और हिरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित है। कोरोना महामारी के बाद करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की यह पहली फिल्म है, जो सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म के रिलीज़ होने में एक हफ्ते से भी कम समय बाकी है, जिसके रिलीज़ होने का दर्शक और फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *