सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Saint Marks School Annual Function: सैन्ट मार्कस स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सवShyam Sundar Aggarwal Statement: बोर्ड लगाने के आदेश के बावजूद अधिकांश निर्माण स्थलों पर बोर्ड गायब : श्याम सुन्दर अग्रवालDelhi Women Safety: महिलाओं के प्रति लगातार राजधानी में बढ़ रहे हैं अपराध : हाजी जरीफMayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गई

Shyam Sundar Aggarwal Statement: बोर्ड लगाने के आदेश के बावजूद अधिकांश निर्माण स्थलों पर बोर्ड गायब : श्याम सुन्दर अग्रवाल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Shyam Sundar Aggarwal Statement: बोर्ड लगाने के आदेश के बावजूद अधिकांश निर्माण स्थलों पर बोर्ड गायब : श्याम सुन्दर अग्रवाल

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : दिल्ली नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 23 मार्च 2026 को जारी सर्कुलर के बावजूद दिल्ली में चल रहे अधिकांश निर्माण कार्यों के स्थलों पर अनिवार्य सूचना बोर्ड नहीं लगाए जा रहे हैं। यह अधिकारियों द्वारा निगम के अपने ही आदेशों की खुलेआम अवहेलना है। यह आरोप है पूर्व महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल का | पूर्व मेयर ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त (इंजीनियरिंग), दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि 10 लाख रुपये से अधिक लागत वाले सभी निर्माण कार्यों के स्थलों पर 3×4 फीट के मौसम रोधी मेटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएं। इन बोर्डों पर निम्नलिखित जानकारियां प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया था |आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया था कि बोर्ड लगाने का पूरा खर्च संबंधित ठेकेदार वहन करेगा तथा क्वालिटी कंट्रोल सेल अपनी निरीक्षण रिपोर्ट में बोर्ड लगाए जाने अथवा नहीं लगाए जाने का उल्लेख करेगा। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने सवाल उठाया कि जब निगम के अपने ही उच्च अधिकारियों ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लिखित आदेश जारी किया है, तो फिर अधीनस्थ अधिकारी इस आदेश का पालन क्यों नहीं कर रहे हैं? क्या अधिकारियों और ठेकेदारों को डर है कि यदि जनता को निर्माण कार्य की वास्तविक लागत, ठेकेदार का नाम और जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल नंबर पता चल गए तो उनकी कथित मिलीभगत उजागर हो जाएगी? उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगभग 25,000 निर्माण कार्य चलने की जानकारी सामने आ रही है। यदि प्रत्येक निर्माण स्थल पर सूचना बोर्ड लगाने की अनुमानित राशि 7,392 रुपये मानी जाए तो कुल राशि लगभग 18.48 करोड़ रुपये बैठती है। यह राशि केवल बोर्ड लगाने के खर्च का गणित है। यदि इस मद में भुगतान हुआ है तो उसकी वास्तविकता, भुगतान के रिकॉर्ड और बोर्डों की मौके पर मौजूदगी की जांच होनी चाहिए। पूर्व मेयर ने आरोप लगाया कि निर्माण स्थलों पर सूचना बोर्ड नहीं होने से जनता को यह पता ही नहीं चल पाता कि किस कार्य के लिए कितना बजट स्वीकृत हुआ है, किस ठेकेदार को काम दिया गया है और कौन-सा अधिकारी उसकी निगरानी कर रहा है। उनका आरोप है कि इसी अपारदर्शिता का फायदा उठाकर कई स्थानों पर घटिया निर्माण, निर्धारित मानकों के विपरीत काम तथा बिना उचित कार्य के बिल पास किए जाने जैसी गंभीर अनियमितताएं हो सकती हैं। उन्होंने आशंका जताई कि दिल्ली नगर निगम में निर्माण कार्यों से संबंधित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की राशि लगभग 400 करोड़ रुपये तक हो सकती है। यदि निष्पक्ष एवं व्यापक जांच कराई जाए तो यह आंकड़ा 1,000 करोड़ रुपये से भी अधिक निकल सकता है। इन आरोपों की स्वतंत्र जांच और वित्तीय रिकॉर्ड का ऑडिट कराया जाना आवश्यक है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *