सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

बांग्लादेश में कंटेनर डिपो में आग लगने से 16 लोगों की मौत, 450 से अधिक घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश में एक अंतर्देशीय कंटेनर डिपो में भीषण आग लग गई। इससे 16 लोगों की मौत हो गई। जबकि 450 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने आज मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हादसा बंदरगाह शहर चटगांव से 40 किमी दूर सीताकुंडू में बीती रात एक कंटेनर में आग लगने से हुई। आज सुबह अग्निशमन सेवा के अधिकारी फारुक हुसैन शिकदार ने कहा कि दमकल कर्मी अभी भी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने कहा कि विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ी

चटगांव के सिविल सर्जन मोहम्मद इलियास हुसैन ने कहा कि विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी शामिल हैं। उन्होंने जिले के सभी डाक्टरों से स्थिति से निपटने में मदद करने का आग्रह और आपातकालीन रक्तदान का आह्वान किया। आग किस वजह से लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि आग हाइड्रोजन पेरोक्साइड के एक कंटेनर से लगी होगी और जल्द ही से अन्य कंटेनरों में फैल गई।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *