सीलमपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा विरोधी अभियान का शुभारंभ किया जुबेर अहमद नें

0
97
जुबेर अहमद
सीलमपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा विरोधी अभियान का शुभारंभ किया जुबेर अहमद नें

सीलमपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा विरोधी अभियान का शुभारंभ किया जुबेर अहमद नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : विधायक चौधरी जुबैर अहमद ने सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र के इंद्रा चौक जाफराबाद और प्रधान चौक सीलमपुर में नशे के खिलाफ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया ताकि जनता को नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरूक किया जा सके। इस अवसर पर विधायक चौधरी जुबैर अहमद ने कहा कि सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र को हर तरह से बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है और नुक्कड़ नाटक इसी कड़ी में एक छोटा सा प्रयास है।

 

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी किसी भी राष्ट्र या समाज के लिए बहुत ही मूल्यवान संपत्ति होती है अगर हम युवा पीढ़ी को नशे के नुकसानों के बारे में नहीं बताएंगे, तो भविष्य में हमें बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति की सोचने की शक्ति को पूरी तरह से नष्ट कर देता है और परिवार के अन्य सदस्य भी नशा करने वाले व्यक्ति को लेकर चिंतित हो जाते हैं।इसलिए हम सभी को इसके खिलाफ अपना सहयोग देने और जागरूकता अभियान में भाग लेने की सख्त जरूरत है।चौधरी जुबैर अहमद ने आगे कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता सैयद नासिर जावेद ने कहा कि आज का युवा तेजी से नशे की लत में फंस रहा है, जिसे रोकने के लिए नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम समाज को एक संदेश देते हैं।

जुबेर अहमद
सीलमपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा विरोधी अभियान का शुभारंभ किया जुबेर अहमद नें

उन्होंने कहा कि व्यस्ततम जीवन में, माता-पिता शायद ही इस बात पर ध्यान दे पाते हैं कि उनका बच्चा कब, कहाँ और किस जगह बैठा है और क्या कर रहा है, कब घर में प्रवेश करता है और कब बाहर जाता है।इन सभी बातों पर विचार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी जुबैर अहमद युवाओं का मार्गदर्शन करने और उन्हें सफलता की राह दिखाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।दोनों जगहों पर, सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में नुक्कड़ नाटक देखने के लिए एकत्र हुए और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। नुक्कड़ नाटक में प्रमुख रूप से भाग लेने वालों में चौधरी जुबैर अहमद, सैयद नासिर जावेद, जरार अहमद, अफसर खान,रियाज़उद्दीन राजू, महमूद एडवोकेट, कासिम सैफी, फैजान कुरेशी, मुबाशिर हुसैन,मुकीम अंसारी, मशकूर आलम, मुहम्मद अली, नईम भाई, गुड्डु भाई, अख्तर खान, हाजी रमजान, मोहसिन भाई, रईस भाई, लाला भाई, रिजवान इदरीसी, पप्पू भाई, राव नवेद,खालिद समीर जीशान खान, अकरम खान, नदीम राईन शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here