सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

मालगाड़ी के रैक के नीचे छिपे थे मजदूर आंधी-तूफान से बचने के लिए,अचानक खिसकने से 6 की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

ओडिशा : आंधी-तूफान से बचने को मालगाड़ी के रैक के नीचे छिपे थे मजदूर, अचानक खिसकने से 6 की मौत

हवा की वजह से बिना इंजन के रैक पटरियों पर खिसकने लगे. इसके नीचे आंधी तूफान से बचने के लिए मजदूरों ने शरण ली थी. वो रैक के खिसकने पर अचानक निकलने लगे जिस दौरान यह हादसा हुआ.

ओडिशा के जाजपुर में मालगाड़ी के रूके हुए रैक के अचानक खिसकने पर उसके नीचे आने से 6 मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. हवा की वजह से बिना इंजन के ये रैक पटरियों पर खिसकने लगे. इसके नीचे आंधी तूफान से बचने के लिए मजदूरों ने शरण ली थी. वो रैक के खिसकने पर अचानक निकलने लगे जिस दौरान यह हादसा हुआ. रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि अचानक आंधी चली. मजदूर बगल की रेल लाइन पर काम कर रहे थे जहां एक मालगाड़ी खड़ी थी. उन्होंने इसके नीचे शरण ली, लेकिन दुर्भाग्य से मालगाड़ी जिसमें इंजन नहीं लगा था वह चलने लगी जिससे दुर्घटना हुई.

चार लोगों की हुई मौत

Advertisement

उन्होंने कहा, “इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.” जाजपुर के स्थानीय लोगों ने हालांकि दावा किया कि दो और घायलों ने भी दम तोड़ दिया. यह घटना ओडिशा के बालासोर जिले में भीषण रेल हादसे के पांच दिन बाद हुई, जिसमें 288 लोगों की मौत हो गई थी.

बताते चलें कि बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे तीन ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गईं. देश के सबसे भीषण रेल हादसों में से एक इस दुर्घटना में 278 लोगों की मौत हो गई थी और 1100 से अधिक घायल हो गए थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *