सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

ऋषभ पंत की वजह से टीम इंडिया से बाहर होंगे ईशान किशन? रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

2 मिनट पढ़ें

IND vs SL Ishan Kishan may will be drop india vs srilanka ODI Series | Ishan  Kishan IND vs SL: ऋषभ पंत की वजह से टीम इंडिया से बाहर होंगे ईशान किशन?

ऋषभ पंत की वजह से टीम इंडिया से बाहर होंगे ईशान किशन? रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे मैच विश्व कप 2023 के दौरान खेला था. लेकिन अब वे श्रीलंका दौरे पर जाने का मौका गंवा सकते हैं.

भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज का आगाज 2 अगस्त से होगा. इसके लिए जल्द ही टीम इंडिया की घोषणा की जाएगी. ईशान किशन लंबे वक्त से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. ईशान इस बार भी टीम इंडिया में शामिल होने का मौका गंवा सकते हैं. उनकी जगह ऋषभ पंत को दिया जा सकता है.

ईशान ने टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे मैच विश्व कप 2023 के दौरान खेला था. ईशान अब भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं. वे इंटरनेशनल क्रिकेट से काफी दूर हैं. एक खबर के मुताबिक उनकी जगह टीम इंडिया में ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है. ईशान ने इस साल अभी तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. पंत की बात करें तो उन्होंने धमाकेदार वापसी की है. अहम बात यह है कि उन्होंने अपनी फॉर्म को भी साबित किया है.

पंत की बात करें तो वे भारत के लिए अभी तक 30 वनडे मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 865 रन बनाए हैं. पंत ने वनडे में एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. अगर टी20 फॉर्मेट की बात करें तो वे भारत के लिए 74 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान 1158 रन बनाए हैं. वे टीम इंडिया के लिए 3 अर्धशतक लगा चुके हैं.

बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीत तीन मैचों की टी20 सीरीज पल्लेकल में खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई, दूसरा मैच 28 जुलाई और तीसरा मैच 30 जुलाई को खेला जाएगा. टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज कोलंबो में खेली जाएगी. वनडे सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त, दूसरा मैच 4 अगस्त और तीसरा मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *