सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, सपा नेता की याचिका पर अब 25 जुलाई को होगी सुनवाई

3 मिनट पढ़ें

Irfan Solanki petition will be heard in Allahabad High Court on July 25 ann  | इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, सपा नेता की याचिका पर अब 25 जुलाई को होगी  सुनवाई

इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, सपा नेता की याचिका पर अब 25 जुलाई को होगी सुनवाई

समाजवादी पार्ट के नेता और सीसामऊ के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई टल गई है. उन्होंने 7 साल की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है.

कानपुर की सीसामऊ सीट से समाजवादी पार्टी के निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज गुरुवार (18 जुलाई) को होने वाली सुनवाई टल गई है. इरफान सोलंकी की याचिका पर हाईकोर्ट में अब 25 जुलाई को होगी सुनवाई.

कानपुर की सीसामऊ सीट से समाजवादी पार्टी के निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किले बढ़ गई हैं. उनकीयाचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई टल गई है. यूपी सरकार की तरफ से इरफान सोलंकी की याचिका पर आपत्ति दाखिल करने के लिए समय मांगे जाने की वजह से सुनवाई टल गई.

इरफान सोलंकी को फिर मिली नई तारीख

इरफान सोलंकी ने 7 साल की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है. अपील में सजा को रद्द किए जाने की गुहार लगाई गई है. इरफान सोलंकी की याचिका पर हाईकोर्ट में अब 25 जुलाई को सुनवाई होगी. इसके अलावा अदालत का फैसला आने तक सजा पर रोक लगाए जाने और जमानत दिए जाने की भी मांग की गई है.

विधानसभा की सदस्यता हो सकती है बहाल

7 साल की सजा होने की वजह से इरफान सोलंकी की विधानसभा की सदस्यता निरस्त हो चुकी है और सीसामऊ सीट पर जल्द ही उपचुनाव कराए जाने की तैयारी है. इरफान सोलंकी को अगर कोर्ट से राहत मिल जाती है और उनकी सजा पर रोक लग जाती है तो उनकी विधानसभा की सदस्यता फिर से बहाल हो जाएगी.

सीसामऊ सीट पर होगा उपचुनाव?

विधानसभा की सदस्यता बहाल होने की सूरत में इस सीट पर उपचुनाव नहीं होगा. इरफान सोलंकी के साथ ही इस मामले में सजा पाने वाले उनके भाई रिजवान सोलंकी ने भी याचिका दाखिल कर रखी है. रिजवान सोलंकी की याचिका में भी वही मांगे दोहराई गई हैं. जस्टिस राजीव मिश्रा की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई होनी है.

आगजनी मामले में कोर्ट ने सुनाई थी सजा 

इरफान सोलंकी और उनके भाई पर कानपुर की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली नजीर फातिमा नाम की महिला के घर आगजनी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था. कानपुर की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने इसी साल 7 जून को समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी समेत पांच लोगों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी.

महराजगंज जेल में बंद हैं इरफान सोलंकी 

हाईकोर्ट में वकीलों की हड़ताल के चलते 10 मई को होने वाली सुनवाई भी टल गई थी. एक बार फिर सुनवाई टलने से इरफान सोलंकी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हाईकोर्ट से सजा पर रोक लगने पर ही बहाल होगी इरफान की विधायक की सदस्यता और चुनाव पर रोक लगेगी. इरफान सोलंकी अभी यूपी की महाराजगंज जेल में बंद हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *