सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

हाजीपुर लोकसभा सीट पर कब होगी वोटिंग? जहां पशुपति पारस और चिराग पासवान में मचा है घमासान

2 मिनट पढ़ें

हाजीपुर लोकसभा सीट पर कब होगी वोटिंग? जहां पशुपति पारस और चिराग पासवान में मचा है घमासान

बिहार की राजनीति में इन दिनों हाजीपुर लोकसभा सीट चर्चा का विषय बना हुआ है. चुनाव की तिथि की घोषणा तो हो गई लेकिन इस सीट को लेकर अभी भी चाचा-भतीजे में घमासान मचा हुआ है.

पूरे देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक चुका है. चुनाव आयोग ने तिथि की घोषणा कर दी है. बिहार में सातों चरण में चुनाव होने वाला है. इसमें सबसे ज्यादा चर्चा हाजीपुर लोकसभा सीट की हो रही है. हाजीपुर लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को चुनाव होगा. इस सीट पर चाचा-भतीजे का कलह अभी भी जारी है. एक तरफ चर्चा हो रही है कि यह सीट चिराग के पाले में चली गई है. इस खबर के बाद पशुपति गुट ने एलान कर दिया है कि इस सीट पर पशुपति पारस चुनाव लड़ेंगे. इस एलान के बाद हाजीपुर सीट को लेकर एनडीए में पेंच फंसता नजर आ रहा है.

बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर संभावित फार्मूला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी और जेडीयू क्रमशः 17 और 16 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जबकि चिराग को पांच सीटें दी गई हैं जिसमें हाजीपुर लोकसभा सीट भी शामिल है, जो उनके दिवंगत पिता राम विलास पासवान का गढ़ माना जाता है. वर्तमान में यह सीट चिराग के चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के पास है. इस रिपोर्ट्स के बाद पशुपति गुट ने हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने का साफ मैसेज दे दिया है. इससे एनडीए में चिराग और पशुपति को लेकर मामला उलझता जा रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *