सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

गेम खेलने से मां ने रोका तो बच्चे ने गोली मारकर की हत्या, बहन को धमकाकर शव के साथ तीन दिन घर में रहा कैद

2 मिनट पढ़ें
गेम खेलने से मां ने रोका तो बच्चे ने गोली मारकर की हत्या, बहन को धमकाकर शव के साथ तीन दिन घर में रहा कैद

गेम खेलने से मां ने रोका तो बच्चे ने गोली मारकर की हत्या, बहन को धमकाकर शव के साथ तीन दिन घर में रहा कैद

Advertisement

मोबाइल पर गेम खेलने की लत कितनी घातक है इसका अंदाजा आप इस घटना से लगा सकते हैं। राजधानी लखनऊ के पीजीआइ इलाके के पंचमखेड़ा यमुना पुरम में एक 16 वर्षीय किशोर को मोबाइल पर पब्जी खेलने की ऐसी लत लगी की उसने मां के मना करने पर गोली मार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद 10 साल की बहन को धमकाया। तीन दिन तक बहन के साथ घर के अंदर ही रहा। कल रात जब दुर्गंध बर्दाश्त नहीं हुई तो पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी और कहा कि एक युवक ने मेरी मां की हत्या कर दी है।

किशोर क्षेत्र स्थित स्कूल से कक्षा 10 का छात्र

पुलिस जब सूचना पर पहुंची तो पूछताछ में घटना का राजफाश हुआ। एडीसीपी पूर्वी सैयद मोहम्मद कासिम आब्दी के मुताबिक किशोर क्षेत्र स्थित स्कूल से कक्षा 10 का छात्र है। उनके पिता नवीन सिंह सेना में जेसीओ के पद पर तैनात हैं। इस समय उनकी पोस्टिंग आसनसोल में हैं। अक्षांश यहां अपनी मां 40 वर्षीय मां साधना और बहन के साथ रह रहा था। शनिवार रात उसने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार कर मां की हत्या कर दी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *