सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

गोंडा में फकीरों से आधार मांगा, डंडों से पीटा, उठक-बैठक करवाकर जय श्रीराम के जयकारे लगवाए

2 मिनट पढ़ें
गोंडा में फकीरों से आधार मांगा, डंडों से पीटा, उठक-बैठक करवाकर जय श्रीराम के जयकारे लगवाए

गोंडा में फकीरों से आधार मांगा, डंडों से पीटा, उठक-बैठक करवाकर जय श्रीराम के जयकारे लगवाए

Advertisement

 

कानपुर हिंसा का खामियाजा यूपी के गोंडा में भीख मांग रहे तीन फकीरों को उठाना पड़ा। यहां के एक गांव में फकीरों को पकड़कर पहले आधार कार्ड मांगा फिर डंडों से पीटा। इसके बाद फकीरों से उठक-बैठक करवाकर जयश्री राम के नारे लगवाए गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसका नोटिस लेते हुए गोंडा पुलिस ने ट्वीटर पर लिखा है कि मामले की जांच करवाई जा रही है।

पुलिस ने कार्रवाई की और एक युवक को किया गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक आदमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के खरगूपुर डिंगुर गांव में तीन फकीरों से अभद्रता की गई। अभद्रता का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और एक युवक को गिरफ्तार किया। वायरल हुए वीडियो में लाठी लिया एक युवक कानपुर में हिंसा का जिक्र करते हुए फकीरों को आंतकवादी कहता सुना जा सकता है। इस प्रकरण के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी सदर ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन लोग फकीर की वेशभूषा में हैं और इसने का एक व्यक्ति द्वारा अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।

Advertisement

स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया तो किया अभद्र व्यवहार

जब संपूर्ण घटनाक्रम की जांच की गई तो ये सामने आया की तीन व्यक्ति खरगूपुर डिंगुर गांव गए थे। वहां पर कुछ स्थानीय द्वारा इनके बारे में पूछताछ की गई। इसपर जब इनके द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया तो एक व्यक्ति ने इनके साथ अभद्र व्यवहार किया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *