सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Fraud: पूजा-पाठ और अंधविश्वास के नाम पर 25.90 लाख की ठगी, धूनी का पाउडर और पवित्र चिट्ठी का झांसा देकर 3 महिलाएं गिरफ्तार

4 मिनट पढ़ें
Chandrapur Fraud, Superstition Scam, Maharashtra Crime, 25.90 Lakh Fraud, Three Women Arrested
Advertisement

Fraud: पूजा-पाठ और अंधविश्वास के नाम पर 25.90 लाख की ठगी, धूनी का पाउडर और पवित्र चिट्ठी का झांसा देकर 3 महिलाएं गिरफ्तार

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में अंधविश्वास और कथित दैवीय शक्तियों का डर दिखाकर एक महिला से 25.90 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। चंद्रपुर शहर पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी महिला ने खुद को दैवीय शक्तियों से संपन्न बताकर पीड़िता को अपने जाल में फंसाया और उसके बीमार पति के इलाज तथा परिवार में सुख-समृद्धि का लालच देकर धीरे-धीरे बड़ी रकम ऐंठ ली।

मामला पठानपुरा निवासी वैशाली अनिल खनके से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक वैशाली को भूमि अधिग्रहण के बदले 71 लाख रुपये का मुआवजा मिला था। इसी दौरान उनकी पड़ोसी विद्या निमजे ने वैशाली के पति की गंभीर बीमारी और परिवार की मानसिक स्थिति का फायदा उठाते हुए उनसे नजदीकी बढ़ाई।

आरोप है कि विद्या ने शुरुआत में पूजा-पाठ और विशेष धार्मिक अनुष्ठान कराने के नाम पर वैशाली से कुछ रकम ली। इसके बाद विश्वास बढ़ने पर चेक और नकद के जरिए लगातार उनसे पैसे लिए जाने लगे। पुलिस जांच के दौरान इस पूरे मामले में शाहिस्ता अंजुम और शबाना के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई।

आरोपियों ने कथित तौर पर वैशाली को विश्वास दिलाया कि उनके पास विशेष दैवीय शक्तियां हैं। उन्हें बताया गया कि धूनी का पाउडर और पवित्र चिट्ठी पानी में मिलाकर पीने से उनके गंभीर रूप से बीमार पति की तबीयत ठीक हो जाएगी। परिवार की परेशानी और पति की बीमारी को लेकर चिंता के बीच वैशाली आरोपियों की बातों पर भरोसा करती चली गईं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने केवल पैसे ही नहीं लिए, बल्कि जुलाई के पहले सप्ताह में वैशाली से सोने के टॉप्स और गले का हार भी उतरवा लिया। कथित तौर पर उन्हें बताया गया कि ऐसा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आएगी।

इसके बाद ठगी का सिलसिला और बढ़ गया। पुलिस जांच के मुताबिक 24 जुलाई को आरोपी महिला वैशाली को बैंक लेकर गई और वहां से 10 लाख रुपये नकद निकलवाए। अगले दिन घर खरीदने के लिए रखे गए 10 लाख रुपये भी कथित तौर पर अपने कब्जे में ले लिए गए।

Advertisement

जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि ठगी के जरिए हासिल की गई रकम को आरोपी महिला ने अपने साथ शामिल अन्य दोनों महिलाओं के बीच बांटा था। इस आधार पर पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

जब काफी समय बाद भी वैशाली के पति की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ और उन्होंने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की, तो कथित तौर पर उन्हें टालने की कोशिश की गई। लगातार पैसे देने और कोई फायदा नहीं होने के बाद वैशाली को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।

इसके बाद उन्होंने चंद्रपुर शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की और कथित तौर पर अंधविश्वास का सहारा लेकर रकम ऐंठने वाली तीनों महिलाओं को गिरफ्तार किया।

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने इसी तरीके से किसी अन्य व्यक्ति को भी अपना शिकार बनाया था या नहीं। साथ ही ठगी की रकम, सोने के आभूषण और अन्य सामान की बरामदगी तथा आरोपियों के बीच पैसों के लेन-देन की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

मामले ने एक बार फिर अंधविश्वास और कथित चमत्कार के नाम पर लोगों को ठगने के खतरे को सामने ला दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बीमारी, आर्थिक परेशानी या पारिवारिक संकट के समय किसी भी व्यक्ति के दैवीय शक्ति या चमत्कार के दावे पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *