Dr Basant Goyal event: डॉ. बसंत गोयल बृजेश पाठक के साथ रहे विशिष्ट अतिथि
नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : भारत की अग्रणी फार्मा कंपनी गोयल मेदिकॉज के संस्थापक एवं CEO डॉ. बसंत गोयल को ‘समाचार पत्रकारिता समाचार मीडिया संवाद’ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में देश भर से वरिष्ठ पत्रकारों, मीडिया प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, उद्योग जगत और शिक्षा क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण समाचार पत्रकारिता सम्मान” रहा। सम्मान समारोह में देशभर के उन उत्कृष्ट पत्रकारों, मीडिया प्रोफेशनल्स और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवा हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। डॉ. बसंत गोयल ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ मंच साझा करते हुए सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य, सामाजिक प्रतिबद्धता और पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान का प्रतीक बना। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा डॉ. बसंत गोयल का अत्यंत आत्मीय एवं विशेष स्वागत किया गया। स्वास्थ्य सेवा, समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में डॉ. गोयल के उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें विशेष सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वागत के दौरान उपस्थित अतिथियों ने तालियों से उनका अभिनंदन किया।

डॉ. बसंत गोयल ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज को सही दिशा देने वाली एक सशक्त शक्ति है। उन्होंने कहा कि आज के समय में निष्पक्ष, सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। उन्होंने युवा पत्रकारों से आह्वान किया कि वे सत्य, पारदर्शिता और सामाजिक मूल्यों को अपनी पत्रकारिता की सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएं। डॉ. गोयल ने कहा, “स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर मीडिया की सक्रिय भूमिका देश के भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान देती है। यदि पत्रकारिता जनहित और सकारात्मक सोच के केंद्र में रहकर कार्य करे, तो समाज में व्यापक और स्थायी परिवर्तन संभव है।” पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने संबोधन में मीडिया की भूमिका और निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा, जनसेवा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गोयल मेदिकॉज के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और विश्वसनीय बनाने की डॉ. बसंत गोयल की पहल समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।



