सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

नुपुर शर्मा के बचाव में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं, ‘नुपूर अपनी राय के हकदार” हैं

3 मिनट पढ़ें
नुपुर शर्मा के बचाव में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं, ‘नुपूर अपनी राय के हकदार" हैं

नुपुर शर्मा के बचाव में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं, ‘नुपूर अपनी राय के हकदार" हैं

Advertisement

एक्ट्रेस कंगना रनौत के बेबाक अंदाज से हर कोई वाकिफ है। मुद्दा चाहे पर्सनल हो या प्रोफेशनल ‘धाकड़’ स्टार अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटतीं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिल है, जब उन्होंने भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के समर्थन में आवाज उठाई और कहा कि वो “अपनी राय के हकदार” हैं। कंगना ने नुपुर का समर्थन तब किया है, जब पैगंबर मोहम्मद पर राजनेता की विवादास्पद टिप्पणी पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा हो रही है।

नुपुर को जान से मारने वाली धमकियों की भी निंदा की

भाजपा ने रविवार को नुपुर को निलंबित कर दिया और दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया क्योंकि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कुछ मुस्लिम देशों के विरोध के बाद विवाद बढ़ गया। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर, नुपुर को जान से मारने वाली धमकियों की भी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हिंदू देवी देवताओं की हर रोज निंदा की जाती है, इसपर कोर्ट का सहारा लिया जाता है। इसी तरह से इस मामले पर भी कंगना ने कानूनी तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने का आग्रह किया। कंगना ने अपनी स्टोरी में लिखा, ‘नुपूर अपनी राय रखने की हकदार हैं। उन्हें मिल रही हर तरह की धमिकयां मुझे दिखाई देती हैं।

कंगना रनौत का ये बयान नुपुर को सुरक्षा प्रदान करने के कुछ घंटों बाद आया

वे लगभग हर दिन हिंदू देवताओं का अपमान करते हैं तो हम कोर्ट जाते हैं। कृपया डॉन बनने की जरूरत नहीं है। यह अफगानिस्तान नहीं है। हमारे पास एक चलने वाली सरकार है, जिसे लोकतंत्र नामक प्रक्रिया के साथ चुना गया है। जो भूल गए हैं उनके लिए बस एक रिमाइंडर।‘ कंगना रनौत का ये बयान दिल्ली पुलिस द्वारा नुपुर और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के कुछ घंटों बाद आया है, जब उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें धमकी मिल रही है और उनके कमेंट को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

Advertisement

मुस्लिम समूहों के प्रदर्शन में कुवैत, कतर और ईरान जैसे देश शामिल

मुस्लिम समूहों के प्रदर्शन में कुवैत, कतर और ईरान जैसे देश शामिल हैं, जिनकी तीखी प्रतिक्रिया के बीच, भाजपा ने एक बयान जारी कर कहा कि वो सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय द्वारा किए गए एक ट्वीट साझा किया, जिसमें पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी की निंदा की गई थी और सभी धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करने के महत्व पर जोर दिया गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *