सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

CM आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने अलका लांबा को दिया टिकट तो क्या बोली AAP?

2 मिनट पढ़ें
CM आतिशी

CM आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने अलका लांबा को दिया टिकट तो क्या बोली AAP?

Advertisement

Kalkaji Assembly Constituency: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट पर अलका लांबा को चुनावी मैदान में उतारा है. कांग्रेस के इस फैसले पर आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है.

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लांबा पूर्व में आम आदमी पार्टी (आप) में रह चुकी हैं. अलका लांबा ने 1990 के दशक में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) से अपनी छात्र राजनीति की शुरुआत की थी. बाद में वो आप में शामिल हो गईं और 2015 में चांदनी चौक सीट से विधायक बनीं.

बीजेपी की लिस्ट का इंतजार

दिल्ली में बीजेपी ने अब तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. आप सभी 70 सीटों पर और कांग्रेस 48 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.

कांग्रेस ने आप के बड़े चेहरों के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है. नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को टिकट दिया है.

Advertisement

कांग्रेस ने जंगपुरा सीट पर पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर फरहाद सूरी को चुनाव मैदान में उतारा है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अगले सप्ताह कार्यक्रमों की घोषणा हो सकती है और वोटिंग अगले महीने होने की संभावना है.

कालकाजी सीट का हाल
कालकाजी सीट पर आतिशी ने 2020 के चुनाव में 55,897 वोटों के साथ जीत हासिल की थी. दूसरे स्थान पर बीजेपी के धर्मबीर रहे और उन्हें 44,504 वोट मिले. कांग्रेस के उम्मीदवार शिवानी चोपड़ा को 4,965 वोट मिले.

2015 के चुनाव में आप के अवतार सिंह ने जीत दर्ज की और बीजेपी के उम्मीदवार हरमीत सिंह कालका दूसरे और कांग्रेस के सुभाष चोपड़ा तीसरे स्थान पर रहे. 2013 में इस सीट पर अकाली दल को जीत मिली थी. तब आप के उम्मीदवार दूसरे और कांग्रेस के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे थे.  1998, 2003 और 2008 के चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी. 1993 के चुनाव में यहां बीजेपी को जीत मिली थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *