सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

बांकुड़ा में एक मालगाड़ी ने दूसरी को पीछे से मारी टक्कर, 8 डिब्बे उतरे

2 मिनट पढ़ें

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के ओंडा में रविवार सुबह मालगाड़ी ने पहले से खड़ी एक अन्य मालगाड़ी को टक्कर मार दी। दक्षिण पूर्व रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण कम से कम 20 एक्सप्रेस और यात्री ट्रेन रद्द की गईं और कुछ अन्य ट्रेन के मार्ग परिवर्तित किए गए। उन्होंने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि हादसे से एसईआर के आद्रा मंडल में करीब चार घंटे तक रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। तड़के करीब चार बजे हुई टक्कर के कारण आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि पटरी से उतरे डिब्बों को युद्ध स्तर पर पटरियों से हटाया गया। मार्ग बहाल होने के बाद सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर 18011 हावड़ा-चक्रधरपुर एक्सप्रेस वहां से गुजरी।

यह घटना दो जून को ओडिशा के बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन पर हुए भीषण ट्रेन हादसे के कुछ सप्ताह बाद हुई है, जिसमें 288 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों अन्य लोग घायल हुए थे। ओंडा बहनागा बाजार से करीब 250 किलोमीटर दूर है। एसईआर के एक अधिकारी ने बताया कि मालगाड़ी के चालक ने संभवत: सिग्नल की अनदेखी की। इससे ट्रेन ‘लूप लाइन’ पर चली गई और वहां खड़ी एक अन्य मालगाड़ी से टकरा गई। हादसे के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *