सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

PM Modi Visit Egypt : पीएम मोदी ने मिस्र के मंत्रियों से मुलाकात की, व्यापारिक संबंध मजबूत करने पर हुई चर्चा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर काहिरा पहुंचे और मिस्र तथा भारत के बीच व्यापारिक संबंधों को प्रगाढ़ करने तथा रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उन्होंने अपने समकक्ष मुस्तफा मैडबौली तथा मंत्रीमंडल के शीर्ष मंत्रियों के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी के निमंत्रण पर मिस्र का दौरा कर रहे हैं। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 26 वर्षों में मिस्र की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। मोदी ने अपनी यात्रा की शुरुआत व्यापार संबंधों को गहरा करने तथा रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिस्र के प्रधानमंत्री मैडबौली और शीर्ष कैबिनेट मंत्रियों के साथ चर्चा के साथ की।

प्रधानमंत्री ने मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती डॉ शॉकी इब्राहिम अब्देल-करीम अल्लम से भी मुलाकात की और प्रवासी भारतीयों तथा दाऊदी बोहरा समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की। मोदी मिस्र की अपनी पहली राजकीय यात्रा के दौरान रविवार को काहिरा की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद जाएंगे। इस मस्जिद का भारत के दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से जीर्णोद्धार किया गया है। इससे पहले खास गर्मजोशी दिखाते हुए मिस्र के प्रधानमंत्री मैडबौली ने यहां हवाई अड्डे पर गले मिलकर मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया और ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने काहिरा पहुंचने के बाद ट्वीट किया, ‘‘मुझे विश्वास है कि यह यात्रा मिस्र के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करेगी। मैं राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ बातचीत और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं।’’

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *